Last Updated:
First Solar Eclipse 2025 : 2025 का पहला सूर्य ग्रहण खासतौर पर 29 मार्च को मीन राशि में सूर्य और शनि की युति के कारण कुछ राशियों के लिए परेशानियां लेकर आ सकता है. कुछ राशियों के जातकों को इस समय अधिक सतर्क रहने …और पढ़ें

सूर्य ग्रहण पर सतर्क रहें 5 राशि के जातक!
हाइलाइट्स
- 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को मीन राशि में लगेगा.
- मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा.
- सूर्य और शनि की युति से आर्थिक और पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं.
First Solar Eclipse 2025 : 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को मीन राशि में लगने जा रहा है. यह ग्रहण खासतौर पर अपने समय और ग्रहों के प्रभाव के कारण ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व रखता है. खासकर सूर्य और शनि ग्रह के साथ होने वाली युति कुछ राशियों के लिए परेशानियां लेकर आ सकती है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और शनि के मेल से किन राशियों को विशेष रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
सूर्य और शनि की युति का प्रभाव
29 मार्च को मीन राशि में सूर्य और शनि की युति होगी. इस दिन मीन राशि में पांच ग्रहों का एक साथ मिलन हो रहा है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ नहीं माना जा रहा है. यह युति कई राशियों के जीवन में बदलाव लाने वाली हो सकती है. शनि और सूर्य की युति का प्रभाव हर जातक पर अलग-अलग पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियां इस दौरान विशेष रूप से परेशान हो सकती हैं. खासकर वे लोग जो इन राशियों के जातक होंगे, उन्हें 29 मार्च से लेकर मध्य अप्रैल तक अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी. आइए, जानते हैं कि किस राशि के जातक को इस समय किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
1. मेष राशि
सूर्य ग्रहण के समय सूर्य और शनि की युति मेष राशि के जातकों के लिए कुछ आर्थिक समस्याएं उत्पन्न कर सकती है. इस समय मेष राशि के जातकों को पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. किसी पर अधिक विश्वास करना या जल्दबाजी में कोई बड़ा निवेश करना नुकसानदेह हो सकता है. इसके अलावा, सेहत के लिहाज से भी यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है. कार्यों में भी अधिक दबाव और तनाव उत्पन्न हो सकता है.
2. कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य और शनि की युति वित्तीय दृष्टि से परेशानी का कारण बन सकती है. इस समय खर्चों में वृद्धि हो सकती है और पैसों के मामलों में गड़बड़ियां आ सकती हैं. कर्क राशि के जातकों को इस समय धन के निवेश में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. इसके अलावा, वाहन चलाते समय सतर्क रहना आवश्यक होगा, क्योंकि दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है.
3. तुला राशि
तुला राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और शनि की युति से पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे घर में तनाव का वातावरण बन सकता है. यह समय वैवाहिक जीवन में गलतफहमियों और विवादों को बढ़ाने वाला हो सकता है. तुला राशि के जातकों को इस दौरान हर निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए ताकि वे संबंधों में सामंजस्य बना सकें और किसी प्रकार की अनबन से बच सकें.
4. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के समय रिश्तों को लेकर समस्याएं हो सकती हैं. इस समय रिश्तों में तनाव, विवाद और बहस हो सकती है. खासकर परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद बढ़ने का डर हो सकता है. यह समय इस राशि के जातकों के लिए नकारात्मकता से बचने का है. दुर्घटनाओं के प्रति भी यह समय सावधानी बरतने का है, क्योंकि दुर्घटना का खतरा भी बढ़ सकता है.
5. धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण के समय विशेष सावधानी बरतनी होगी. खासतौर पर पैसों के मामलों में धोखा मिलने का डर हो सकता है. खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, जिससे धनाभाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इसके अलावा, कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में नहीं रहेंगी और इस दौरान आपको कार्यों में अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है. माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता भी बढ़ सकती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-first-solar-eclipse-2025-badly-affect-on-these-5-zodiac-signs-panch-rashiyon-ke-liye-pehla-surya-grahan-ashubh-9132059.html