देवघर: 17 सितंबर को सूर्य अपनी वर्तमान राशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य का यह राशि परिवर्तन कन्या संक्रांति के रूप में जाना जाएगा. सूर्य ग्रहों के राजा हैं. इनको आत्मा, शौर्य, मान-सम्मान का ग्रह भी माना जाता है. वहीं, कन्या राशि में सूर्य को दो अन्य ग्रहों का साथ मिलेगा, इससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ होने जा रहा है.
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one को बताया कि 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही केतु विराजमान हैं. 23 सितंबर को बुध कन्या राशि में गोचर करेंगे. इससे कन्या राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होने वाला है. यह तीनों ग्रह शुभ माने जाते हैं. इन तीनों ग्रहों की एक साथ युति होने से तीन राशियों के ऊपर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है.
इन तीन राशियों का चमकेगा भाग्य
तुला: इस राशि के जातकों पर त्रिग्रही योग का सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. रोग, दोष खत्म होने वाले है. आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने वाली है. अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल रहने वाला है. आत्मविश्वास में वृद्धि होने वाली है. आपके कार्य के चलते समाज में मान प्रतिष्ठा की भी वृद्धि होने वाली है. संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं.
वृश्चिक: इस राशि पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. बुध, सूर्य और केतु की कृपा से आर्थिक लाभ होने वाला है. समय-समय पर आकस्मिक धन लाभ का योग बन रहा है. जीवन में शुभता का आगमन होने वाला है. रुका हुआ व्यापार भी चल पड़ेगा. व्यापार में आर्थिक निवेश करते हैं तो दोगुना लाभ का योग है. स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है. हर कार्य में सफलता मिलने वाली है.
मकर: इस राशि के जातकों के ऊपर त्रिग्रही योग का सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. मकर राशि वालों के लिए सफलता का योग बनेगा. करियर-कारोबार में वृद्धि होने वाली है. नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि का भी योग है. प्रेम संबंध मामलों में सफलता मिलने का योग है. खर्च कम और इनकम ज्यादा होने के कारण बैंक बैलेंस भी बढेगा. कोई महत्वपूर्ण रुका कार्य पूर्ण होगा. घर में हंसी-खुशी का माहौल रहने वाला है.
FIRST PUBLISHED : September 14, 2024, 15:33 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-sun-mercury-ketu-create-trigrahi-yog-wealth-rain-on-3-zodiac-signs-know-from-deoghar-acharya-local18-8687087.html
