Home Astrology हनुमान जयंती पर जानें बजरंगबली की प्रिय राशियां के बारे में, हर...

हनुमान जयंती पर जानें बजरंगबली की प्रिय राशियां के बारे में, हर परिस्थिति में करते हैं इनकी रक्षा

0
9


Last Updated:

Hanuman Jayanti 2025: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है. हनुमानजी को याद करने मात्र से ही भूत-प्रेत, नकारात्मक शक्तियां, रोग व कष्ट आदि से तुरंत राहत मिलती है और सभी…और पढ़ें

हनुमानजी की सिंह समेत ये हैं 5 प्रिय राशियां, हर परिस्थिति में करते हैं रक्षा

हनुमान जयंती पर जानें बजरंगबली की प्रिय राशियां के बारे में

हाइलाइट्स

  • हनुमान जयंती पर हनुमानजी की पूजा से कष्ट दूर होते हैं.
  • मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशियों पर हनुमानजी की विशेष कृपा रहती है.
  • हनुमानजी के भक्तों को शनिदेव का अशुभ प्रभाव नहीं होता.

12 अप्रैल यानी आज देशभर में हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है और इस दिन विधि विधान के साथ बजरगंबली की पूजा अर्चना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव में कमी भी आती है. हनुमानजी को कलियुग का देवता माना गया है क्योंकि आज भी वह सशरीर पृथ्वी पर मौजूद हैं और अपने भक्तों की रक्षा करते हैं. हनुमान जयंती के मौके पर आज हम आपको हनुमानजी की प्रिय राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, इन राशियों पर हनुमानजी की विशेष कृपा रहती है और हर परिस्थिति में रक्षा भी करते हैं. आइए जानते हैं हनुमानजी की प्रिय राशियों के बारे में…

मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं और मंगलवार के दिन मंगल देव के साथ हनुमानजी की भी पूजा अर्चना की जाती है. मेष राशि वालों के जीवन में जो कठिन परिस्थितियां आती हों, अगर वे हनुमानजी का सच्चे मन से स्मरण कर लें, तो उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. साथ ही कुंडली में अगर मंगल दोष है तो हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से यह दोष दूर होता है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और हनुमानजी भगवान शिव के 11वें रूद्र अवतार हैं इसलिए मिथुन राशि वालों वालों पर हनुमानजी की हमेशा कृपा बनी रहती है. मिथुन राशि वाले अगर हनुमानजी को बूंदी का भोग और पान का बीड़ा अर्पित करें तो वे कठिन से कठिन परिस्थितियों को आसान बना देते हैं और सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद भी देते हैं.

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और सूर्यदेव ने ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद दिया था.साथ ही हनुमानजी सूर्यदेव के शिष्य बने और उनको अस्त्र-शस्त्र, वेद आदि ज्ञान भी दिया. सिंह राशि वाले अगर हर मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी का व्रत और पूजा करते हैं तो बजरंगबली हर परिस्थिति में उनकी रक्षा करते हैं और कठिन मार्ग को भी आसान बना देते हैं.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं और ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, शक्ति, साहस, पराक्रम आदि का कारक ग्रह माना गया है और हनुमानजी इन सभी कारक के प्रतिक माने जाते हैं. मंगल देव की कृपा प्राप्त करने के लिए हनुमानजी की पूजा आवश्यक मानी गई है. वृश्चिक राशि वालों के जीवन में हनुमानजी कोई परेशानी नहीं आने देते और अगर कोई परेशानी होती है तो वह जल्द से जल्द दूर भी कर देते हैं.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और हनुमानजी के भक्तों को शनिदेव कभी परेशान नहीं करते. शनिदेव ने यह वरदान हनुमानजी को दिया था. इसलिए कुंभ राशि वालों पर हमेशा हनुमानजी की कृपा बनी रहती है. इस राशि के जातकों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में हमेशा हनुमानजी का साथ मिलता है और वे हर परिस्थिति में हमेशा जीतते हैं.

homeastro

हनुमानजी की सिंह समेत ये हैं 5 प्रिय राशियां, हर परिस्थिति में करते हैं रक्षा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/hanuman-jayanti-2025-mesh-singh-and-these-five-zodiac-signs-are-favorite-of-bajrangbali-and-hanuman-ji-ki-priya-rashi-9170124.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version