Aaj Ka Kark Rashifal 20 November 2025 (कर्क राशिफल 20 नवंबर): गुरुवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, आज आपके भाग्य के अनुसार शुभ फल की प्राप्ति के योग हैं, बस थोड़ा संयम बरतना जरूरी होगा. ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपको मानसिक शांति के साथ-साथ कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम दे सकती है. लंबे समय से अटके कार्य आज गति पकड़ेंगे और आप अपने व्यवहार से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे. आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए अवसरों, सम्मान और सकारात्मकता से भरा रहेगा. अपना मन शांत रखें और दिन के हर पल को आत्मविश्वास के साथ जीएं.
आज कर्क राशि वालों की लव लाइफ
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ाने वाला है. आपको अपने पार्टनर के साथ किसी पुराने मुद्दे को सुलझाने का मौका मिलेगा. वहीं विवाहित जातकों के लिए शाम का समय बेहद खास रहेगा. यदि लंबे समय से आप किसी को अपने प्रेम का प्रस्ताव देने की सोच रहे हैं तो आज का समय अनुकूल है, आज आपकी बात बनने की संभावना प्रबल है. वहीं गृहस्थ जीवन के लोगों के बीच भी मधुरता बनी रहेगी, अपने जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग भी मिलेगा. मिल जुलकर किसी भी कार्य को करना आज आपके लिए सुखद परिणाम देगा. आज अपने पार्टनर के साथ आप बाहर घूमने जा सकते हैं.
आज कर्क राशि वालों का करियर और नौकरी
कर्क राशि के जातकों का ऑफिस में आज का दिन सम्मान और मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा. ऑफिस में किसी वरिष्ठ अधिकारी की नजर में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी. और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. किसी पुराने सहयोगी से अचानक मुलाकात नए अवसरों के द्वार खोल सकती है. यदि आज आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज के दिन आपको कोई नई नौकरी मिलने के प्रबल योग भी हैं. वहीं कर्क राशि के व्यापारियों का यदि लंबे समय से कोई पैसा कहीं अटका हुआ है, तो आज रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना भी है. आज आपको किसी नए इनवेस्मेंट को सोच-समझकर करना होगा, आज आपको कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है.
आज कर्क राशि वालों की शिक्षा
कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है. आज आपका पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आज आपको किसी शिक्षक या मेंटर से मार्गदर्शन मिल सकता है, जो आपके करियर को नई दिशा देगा. यदि कोई नए कोर्स में आप दाखिला लेने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है. शिक्षा के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है. बस आज आपको आत्मविश्वास बनाए रखना होगा. शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज स्वास्थ्य और मानसिक शांति का दिन है. आज घर-परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा. वहीं कामकाजी महिलाओं को भी आज अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप आसानी से संभाल लेंगी.
आज कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति
कर्क राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से आज का दिन स्थिर रहेगा. आय बढ़ने की संभावना के साथ-साथ कुछ जरूरत न होने पर भी खर्च बढ़ सकता है. कोई नया निवेश करने के लिए आज दोपहर का समय अच्छा रहेगा. वहीं परिवार में किसी बड़े सदस्य से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है. लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें, फिजूल खर्चों से बचना आज शुभ रहेगा. कोई पुराना निवेश आज आपको फायदा दे सकता है.
दिशा शूल: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज आपको दक्षित दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए, आज का दिशा शूल दक्षिण दिशा है.
आज का उपाय- पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज गुरुवार का दिन है, आज सुबह आपको “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ रहेगा. साथ ही आज किसी ब्राह्मण को दान दें, यह आपके भाग्य को और अधिक मजबूत करेगा.
आज का शुभ अंक- 3 और 5
शुभ रंग- सफेद
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kark-rashifal-20-november-2025-cancer-horoscope-in-hindi-love-career-business-future-prediction-local18-9871950.html
