Home Astrology aaj ka kark rashifal 20 december 2025 horoscope | today cancer horoscope...

aaj ka kark rashifal 20 december 2025 horoscope | today cancer horoscope | love career business horoscope | आज का कर्क राशिफल 20 दिसंबर 2025

0
2


Aaj ka Kark Rashifal 20 December Cancer Horoscope. कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 20 दिसम्बर 2025, शनिवार का दिन खुशियों और अवसरों से भरपूर रहेगा. ग्रहों की अनुकूल स्थिति व्यवसाय में तरक्की और आर्थिक लाभ का संकेत दे रही है. विशेष रूप से मिष्ठान, बेकरी, डेयरी, रेस्टोरेंट या मिठाई कारोबार से जुड़े लोगों की कमाई बढ़ सकती है. नए ग्राहकों का जुड़ना, बड़े ऑर्डर मिलना या पुराने स्टॉक का क्लियर होना आज संभव है. नौकरीपेशा लोगों को भी ऑफिस पर बॉस का समर्थन मिलेगा और किसी नई जिम्मेदारी के साथ प्रमोशन या प्रशंसा की संभावना दिखाई देती है. नैनीताल निवासी पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों में आज मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, जिससे निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी.

सोशल मीडिया से मिलेगा पार्टनर

पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज प्रेम जीवन में सौम्यता और समझ बढ़ेगी. विवाहित लोगों को वैवाहिक जीवन में सामंजस्य मिलेगा. जीवनसाथी से भावनात्मक समर्थन मिलेगा और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद अच्छा है. आज आपके रिश्ते में मजबूती आएगी. सिंगल जातकों को किसी पुराने मित्र या सोशल मीडिया संपर्क से सकारात्मक बातचीत के संकेत मिलेंगे, जो आगे चलकर रिश्ता बन सकता है.

नौकरी करने वालों के लिए क्या

कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन प्रगति का है. ऑफिस में आपका काम नोटिस किया जाएगा और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कोई नया प्रोजेक्ट जिम्मेदारी के रूप में मिल सकता है, जिसे आप कुशलता से निभाएंगे. व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अत्यंत शुभ है, खासकर मिष्ठान और खाद्य कारोबार से जुड़े लोग आज लाभ कमा सकते हैं. पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज आपका स्टॉक क्लियर हो सकता है, नया बड़ा ऑर्डर मिल सकता है या किसी पुराने ग्राहक से फायदा मिलने के संकेत हैं.

पढ़ने जा सकते हैं विदेश 

पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों की आज पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ने और जटिल विषयों को समझने में आसानी होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में मन लगेगा. प्रोजेक्ट, असाइनमेंट या रिसर्च वर्क से जुड़े छात्रों को नई दिशा मिलेगी. यदि आप विदेश पढ़ाई के लिए जाने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ हैं. यदि आज नौकरी के लिए कोई इंटरव्यू है तो आज गरीबों को दान देना शुभ है. आज आपको अपने शिक्षकों से मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है.

महिलाओं के लिए क्या

पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज मानसिक शांति और उत्साह भरा दिन है. घरेलू कार्यों में सामंजस्य रहेगा और परिवार के सदस्यों का पूरा समर्थन मिलेगा. नौकरीपेशा महिलाओं को भी आज जिम्मेदारियों में सफलता मिलेगी. सेहत के मामले में आप ध्यान रखें, खानपान में लापरवाही न करें. किसी प्रियजन से उपहार या खुशखबरी मिलने की संभावना भी आज है.

दिशा शूल, शुभ अंक और उपाय
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिशा शूल पूर्व दिशा है. आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा. शुभ अंक 2, शुभ रंग गहरा भूरा और काला. कर्क राशि के जातकों के लिए आज शनि को दान करना शुभ रहेगा. उड़द की दाल, काला वस्त्र और सरसों का तेल दान करें. इससे आपको मासिक शांति मिलेगी और कार्यों की बाधाएं कम होंगी.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kark-rashifal-20-december-today-cancer-horoscope-in-hindi-love-career-business-local18-9980671.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here