Thursday, February 5, 2026
27 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Aaj Ka Mithun Rashifal : मिथुन राशि वालों की लव लाइफ में आएगा बड़ा मोड़, आज खुलेंगे प्यार के नए रास्ते, जानें आज का पूरा राशिफल – Uttarakhand News


(Aaj Ka Mithun Rashifal 02-February 2026) देहरादून : आज 2 फरवरी सोमवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए खास संकेत लेकर आया है. ग्रहों की चाल में हो रहे महत्वपूर्ण योग आपके जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे रहे हैं. कुंभ राशि में शुक्र और बुध की युति, वहीं मकर राशि में सूर्य और मंगल के मिलन से बना आदित्य मंगल योग, मिथुन जातकों के लिए सौभाग्य और नई शुरुआत का द्वार खोल रहा है.

ग्रह योग: आदित्य मंगल योग से बढ़ेगा आत्मविश्वास
देहरादून के ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती के अनुसार मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति से बना आदित्य मंगल योग मिथुन राशि के जातकों को नई ऊर्जा देगा. लंबे समय से अटके काम अब गति पकड़ेंगे. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. हालांकि आज वाणी पर संयम रखना जरूरी रहेगा, क्योंकि छोटी सी बात भी बड़ा असर डाल सकती है.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आएगी नई मिठास
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लव लाइफ के लिहाज से बेहद खास है. जिन लोगों के प्रेम संबंधों में असमंजस या दूरी बनी हुई थी, वहां आज सकारात्मक संवाद के योग बन रहे हैं. यदि आप अपने दिल की बात किसी खास से कहना चाहते हैं, तो आज का दिन अनुकूल है. आपकी भावनाओं को समझा जाएगा और रिश्ते में नई गर्माहट आएगी.

प्रेम विवाह: अटकी बातों को मिल सकती है मंजूरी
जिन मिथुन जातकों के प्रेम विवाह में लंबे समय से रुकावटें आ रही थीं, उनके लिए आज का दिन राहत भरा हो सकता है. परिजनों का सहयोग मिलने के संकेत हैं. पसंद के रिश्ते को सामाजिक स्वीकृति मिलने की संभावना बन रही है. यह समय धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने का है, ताकि रिश्ते मजबूत आधार पर टिक सकें.

वैवाहिक जीवन: तनाव के बाद अब सुकून
विवाहित मिथुन जातकों के लिए भी आज का दिन राहत लेकर आया है. लंबे समय से चल रहे मनमुटाव और गलतफहमियां अब खत्म होने की ओर बढ़ेंगी. ग्रहों की स्थिति पति पत्नी के बीच आपसी समझ को बढ़ाएगी. हालांकि दिन के कुछ समय पुराने मुद्दे उभर सकते हैं, लेकिन संयम और संवाद से रिश्ते और मजबूत होंगे.

दोस्ती: रिश्तों में आएगा भरोसे का भाव
आज दोस्तों के साथ संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. किसी करीबी मित्र से भावनात्मक सहयोग मिलेगा. सोशल सर्कल में आपकी छवि बेहतर बनेगी और लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे. आज नए दोस्त भी बन सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे.

करियर और बिजनेस: नई योजना पर काम शुरू करें
करियर और बिजनेस के लिहाज से आज का दिन महत्वपूर्ण है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम करने के तरीके में सुधार करना होगा. जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए ऑनलाइन आवेदन करना शुभ रहेगा. बिजनेस से जुड़े मिथुन जातकों के लिए नए सौदे और साझेदारी के योग बन रहे हैं. आज लिया गया फैसला भविष्य में लाभ दिला सकता है.

व्यापार: जोखिम से बचें, योजना पर भरोसा रखें
व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है, लेकिन जल्दबाजी से नुकसान भी हो सकता है. आज किसी भी निवेश या बड़े फैसले से पहले पूरी जानकारी जरूर लें. पुराने ग्राहकों से फायदा मिलेगा और रुका हुआ भुगतान मिलने के संकेत हैं.

धार्मिक उपाय: सोमवार को भोलेनाथ की कृपा
आचार्य योगेश कुकरेती के अनुसार सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना मिथुन जातकों के लिए विशेष फलदायी होगी. स्नान के बाद शिवलिंग पर जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय शुभम शुभम कुरु कुरु शिवाय नमः ॐ” मंत्र का जाप करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और जीवन की बाधाएं दूर होंगी.

मिथुन राशि का आज का उपाय
सोमवार के दिन स्नान के बाद भगवान शिव का ध्यान करें. शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और सफेद फूल अर्पित करें. इसके बाद “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, मानसिक तनाव दूर होगा और करियर व व्यापार में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-02-january-2026-horoscope-today-in-hindi-love-gemini-business-local18-10130498.html

Hot this week

marriage problems solution। जानकी जयंती 2026 पर करें सरल उपाय

Last Updated:February 04, 2026, 18:52 ISTJanki Jayanti 2026:...

Topics

Surya Grahan 2026। सूर्य को अर्घ्य देना सही है या नहीं?

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का नाम सुनते...
Exit mobile version