Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 4 february 2026 : पंचांग के हिसाब से आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया है. चंद्रमा तृतीय भाव में रहेंगे, जिसका कई राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा. मिथुन राशि वालों पर भी इसका पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा. Bharat.one से बात करते हुए देहरादून के ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती बताते हैं कि आज मिथुन राशि जातक अपने काम पर फोकस बनाएं रखें. फिजूलखर्ची से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.
काम बांटना जरूरी
आचार्य कुकरेती के अनुसार, आज पेशेवर और नौकरी वाले मिथुन राशि के जातक ऑफिस में खास बनेंगे. सीनियर्स के साथ महत्त्वपूर्ण चर्चा होने के संकेत हैं. अगर आप किसी प्रोजेक्ट में फंसे हैं, तो आपको सरकारी लाभ मिलने की प्रबल संभावना है. हालांकि, काम ज्यादा होने के कारण आप थोड़ा मानसिक दबाव या चिंता महसूस कर सकते हैं, इसलिए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर बांटना बेहतर होगा.
काम आएगा तांबे के बर्तन वाला उपाय
आचार्य कुकरेती के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों को आज महिलाओं और माता पक्ष की ओर से आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं. आज का दिन उन दंपत्तियों के लिए वरदान साबित हो सकता है जिनके बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी. रिश्तों में मधुरता लाने के लिए एक विशेष उपाय कर सकते हैं. आप तांबे के बर्तन में थोड़े चावल भरकर उसे जमीन में दबा दें. इससे आपसी संबंधों में सुधार आएगा.
ये काम आज ठीक नहीं
ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती बताते हैं कि मिथुन राशि वाले अपने काम को बेहतर करने के लिए नए आइडिया को अपना सकते हैं. आज हाथ रोककर खर्च करें. अपने संबंधियों में किसी से न उलझें. अपने घर को नए सिरे से व्यवस्थित या रेनोवेट करने की योजना बना सकते हैं, जो बेहतर होगा. अपने खर्चों पर लगाम कसना जरूरी है, क्योंकि फिजूलखर्ची से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-4-february-today-gemini-horoscope-in-hindi-love-career-business-local18-10137634.html
