Home Astrology aaj ka mithun rashifal kaisa hai | gemini horoscope today | आज...

aaj ka mithun rashifal kaisa hai | gemini horoscope today | आज का मिथुन राशिफल | आज का लव राशिफल

0
0


Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 17 December 2025 : मिथुन राशि के प्रेम संबंधों में किसी पुरानी बात को लेकर तनाव हो सकता है. आज अपने प्रेमी से बहस न करें. बहस होने पर आपके संबंध टूटने या मतभेद होने के कारण कई समस्याएं आ सकती हैं. आज आपको अपनी वाणी में मधुरता और खुद पर संयम रखने की जरूरत है. भगवान गणेश के 12 नाम वाले मंत्र का पाठ जरूर करें. आज सुबह 7:00 बजे से पूर्व ही अपनी पढ़ाई कर लें. इसके बाद मानसिक समस्या और ध्यान भटकने के योग हैं.

(Aaj Ka Mithun Rashifal 17 December 2025)/हरिद्वार. बुधवार 17 दिसंबर का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए करियर और कार्यक्षेत्र में कई चुनौती लेकर आया है. आज आपको काफी मेहनत करनी होगी. आज पौष मास की त्रयोदशी तिथि का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कठिन प्रयासों का रहने वाला है. ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ अच्छा बर्ताव करने के साथ ही काफी ज्यादा मेहनत करनी होगी. प्रेमी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर बहस होगी. जीवनसाथी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर होगा. परिवार में किसी भी बात को लेकर अनबन, तनाव आदि हो सकते हैं. आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत वाला रहेगा.

बिगड़ सकता है बजट 

उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि मिथुन राशि के दांपत्य जीवन में आज का दिन बेरुखी और मानसिक समस्याएं लेकर आया है. जीवनसाथी का स्वास्थ्य अचानक खराब होने के कारण आपको अपनी कोई महत्त्वपूर्ण डील छोड़नी पड़ सकती है. अचानक से स्वास्थ्य खराब होने पर आपका बजट बिगड़ सकता है. घर में पुश्तैनी जमीन जायदाद को लेकर बहस आदि होने से घर का माहौल आपके विपरीत रह सकता है. कोशिश करें कि आज अपनी वाणी में मधुरता रखें और भगवान गणेश के 12 नाम वाले मंत्र का पाठ अवश्य करें.

पढ़ाई में भटकेगा ध्यान

आज का दिन आपको धैर्य के साथ व्यतीत करना होगा. यदि आपने किसी नौकरी के लिए आवेदन किया है और आज आपका इंटरव्यू होना है तो कोशिश करें की दोपहर बाद ही इंटरव्यू देने जाएं. इंटरव्यू देने से पहले भगवान गणेश को मीठा भोग लगाने, उनकी पूजा अर्चना करने और उनके मंत्रों का जाप करने से आपको लाभ मिलेगा. मिथुन राशि के जो छात्र अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए पढ़ाई या किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा. छात्रों के लिए आज का दिन काफी मेहनत वाला रहने वाला है. आज आपका ध्यान भटकने का योग है. कोशिश करें कि सुबह 7:00 बजे से पूर्व ही अपनी पढ़ाई कर ले. इसके बाद मानसिक समस्या और ध्यान भटकने के योग हैं.

मिल सकता है बड़ा ऑर्डर

कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन काफी चुनौतियों भरा रहने वाला है. अपने आने वाले समय को ओर अधिक अच्छा बनाने के लिए आज आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा लेकिन मेहनत ज्यादा करनी होगी. दुकान या कारोबार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है लेकिन इसके लिए आपको वाणी में मिठास और काफी ज्यादा मेहनत करनी होगी. अनावश्यक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ेगा. अनावश्यक खर्चों पर रोक, अपनी वाणी में मिठास रखने के साथ आज पैसा इन्वेस्ट न करें. जो जातक नौकरी करते हैं उनके अपने सहकर्मियों या सहयोग के साथ किसी भी बात को लेकर तनाव हो सकते हैं. कोशिश करें कि आज का दिन अपने कार्य पर फोकस करें.

नोट : सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मिथुन राशि की लव लाइफ में आज तूफान, बिगड़ सकती है बात, पढ़ाई के लिए भी दिन ठीक


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-kaisa-hai-17-december-today-gemini-horoscope-in-hindi-love-career-business-local18-9968683.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version