Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 December 2025: आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि है. साथ ही आज स्वाति नक्षत्र, अतिगण्ड योग, कौलव करण, मंगलवार का दिन और उत्तर का दिशा शूल है.मंगलवार को हनुमानजी की पूजा का विशेष महत्व शास्त्रों, लोक-परंपरा और ज्योतिष तीनों में माना गया है. यह दिन ग्रहों के सेनापति और लाल ग्रह मंगल को समर्पित है और हनुमानजी मंगल के अधिष्ठाता देव माने गए हैं. जिन जातकों की कुंडली में मंगल अशुभ हो, क्रूर हो या मंगल दोष (मंगलीक दोष) हो, उनके लिए मंगलवार की हनुमान पूजा विशेष फलदायी मानी गई है. लाल किताब में भी मंगल ग्रह की शांति हेतु हनुमान भक्ति को श्रेष्ठ उपाय कहा गया है. मंगलवार के दिन व्रत रखकर हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से भूत-प्रेत, नकारात्मक शक्ति, ग्रह दोष, पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी.
मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा और व्रत करने का विशेष महत्व बताया गया है. हनुमानजी को संकटमोचन कहा गया है और उनकी पूजा व व्रत से शत्रु भय, कोर्ट-कचहरी, अज्ञात डर, नकारात्मक शक्तियां इनसे रक्षा मिलती है. साथ ही हनुमानजी की उपासना से साहस, बल और आत्मविश्वास की वृद्धि होती है और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है, विशेषकर कमजोर मंगल वाले लोगों के लिए. मंगल ग्रह से जुड़े रोग (रक्त, मांसपेशी, दुर्घटना, क्रोध) में हनुमान पूजा सहायक मानी जाती है. हनुमान चालीसा का नियमित पाठ मानसिक तनाव को कम करता है. शास्त्रों में हनुमानजी को नकारात्मक शक्तियों के नाशक के रूप में वर्णित किया गया है, मंगलवार को पूजा करने से ऐसी बाधाओं से रक्षा होती है. अगर कोई व्यक्ति लगातार 8 या 11 मंगलवार श्रद्धा से हनुमानजी की पूजा करता है, तो उसके जीवन में चल रहे मंगल संबंधी कष्ट धीरे-धीरे शांत होने लगते हैं. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.

आज का पंचांग, 16 दिसंबर 2025
आज की तिथि- द्वादशी तिथि – 11:57 पी एम तक, फिर त्रयोदशी तिथि
आज का नक्षत्र- स्वाति नक्षत्र – 02:09 पी एम तक, विशाखा नक्षत्र
आज का करण- कौलव – 10:38 ए एम तक, तैतिल – 11:57 पी एम तक, फिर गर
आज का योग- अतिगण्ड – 01:23 पी एम तक, फिर सुकर्मा योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- तुला राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:07 ए एम
सूर्यास्त- 05:27 पी एम
चन्द्रोदय- 04:41 ए एम, 17 दिसंबर
चन्द्रास्त- 02:36 पी एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 16 दिसंबर 2025
ब्रह्म मुहूर्त: 05:18 ए एम से 06:12 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:56 ए एम से 12:37 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:00 पी एम से 02:41 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:24 पी एम से 05:52 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:50 पी एम से, 12:44 ए एम, 17 दिसंबर
त्रिपुष्कर योग: 02:09 पी एम से 11:57 पी एम
शिववास: नंदी पर – 11:57 पी एम तक, उसके बाद भोजन में.
आज के अशुभ मुहूर्त 16 दिसंबर 2025
राहुकाल: 02:52 पी एम से 04:09 पी एम
यमगण्ड: 09:42 ए एम से 10:59 ए एम
दुर्मुहूर्त: 09:11 ए एम से 09:52 ए एम
गुलिक काल: 12:17 पी एम से 01:34 पी एम
दिशाशूल- उत्तर
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-16-december-2025-tuesday-paush-dwadashi-tithi-2025-hanuman-puja-and-muhurat-tripushkar-yog-rahu-kaal-disha-shool-moon-time-today-ws-kl-9966114.html