Home Astrology aaj ka panchang 22 january 2026 ganesh jayanti muhurat | guruvar vrat...

aaj ka panchang 22 january 2026 ganesh jayanti muhurat | guruvar vrat vishnu puja Bhadra kaal panchak ashubh samay | आज का पंचांग, 22 जनवरी 2026 गणेश जयंती मुहूर्त

0
1


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 22 January 2026: आज गणेश जयंती है, ​जो माघी गणेश चतुर्थी या माघ विनायक चतुर्थी के नाम से भी जानी जाती है. गणेश जयंती के साथ गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा भी है. पंचांग के अनुसार, आज माघ शुक्ल चतुर्थी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, वणिज करण, वरीयान् योग, दक्षिण का दिशाशूल, कुंभ राशि का चंद्रमा और मकर राशि में सूर्य है. जो लोग आज गणेश जयंती मना रहे हैं या चतुर्थी व्रत हैं, वे गणेश जी की पूजा दिन में 11:29 ए एम से करें. यह पूजा का शुभ मुहूर्त है. आज रवि योग सुबह 07:14 ए एम से प्रारंभ होकर दोपहर तक है, वहीं दोषरहित पंचक पूरे दिन है. भद्रा का प्रारंभ दोपहर में होगा, जिसका वास पृथ्वी लोक पर है, जिसमें कोई शुभ काम नहीं होंगे. आज चंद्रोदय सुबह में 09:22 ए एम पर होगा. आपको 12 घंटे तक चंद्र दर्शन नहीं करना है. चांद देखने से कलंक लगने की आशंका है. शुभ मुहूर्त गणेश जी की पूजा विधिपूर्वक करें. उनकी कृपा से आपके कार्य सफल होंगे. आज की तिथि पर ही गणेश जी का जन्म हुआ था.

जो लोग गुरुवार व्रत हैं, वे भगवान विष्णु की पूजा पीले फूल, अक्षत्, पंचामृत, धूप, दीप, गुड़, हल्दी, चंदन, तुलसी के पत्ते आदि से करें. बेसन के लड्डू, गुड़, चने की दाल का भोग लगाएं. विष्णु सहस्रनाम, विष्णु चालीसा आदि पढ़ें और गुरुवार व्रत कथा सुनें. भगवान विष्णु के आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आएगी. वैवाहिक जीवन सुखद होगा. हरि कृपा से जल्द विवाह के योग बनेंगे. मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होगी. गुरु दोष को दूर करनें के लिए गुरु मंत्र का जाप करें. पुखराज धारण कर सकते हैं. आइए देखें आज का पंचांग.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 22 जनवरी 2026

  • आज की तिथि- चतुर्थी – 02:28 ए एम, जनवरी 23 तक, फिर पंचमी
  • आज का नक्षत्र- शतभिषा – 02:27 पी एम तक, उसके बाद पूर्व भाद्रपद
  • आज का करण- वणिज – 02:40 पी एम तक, विष्टि – 02:28 ए एम, जनवरी 23 तक, फिर बव
  • आज का योग- वरीयान् – 05:38 पी एम तक, उसके बाद परिघ
  • आज का पक्ष- शुक्ल
  • आज का दिन- गुरुवार
  • चंद्र राशि- कुंभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:14 ए एम
सूर्यास्त- 05:52 पी एम
चन्द्रोदय- 09:22 ए एम
चन्द्रास्त- 09:19 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 ए एम से 06:20 ए एम
  2. रवि योग: 07:14 ए एम से 02:27 पी एम
  3. गणेश जयंती पूजा मुहूर्त: 11:29 ए एम से दोपहर 1:37 पी एम तक
  4. अभिजीत मुहूर्त: 12:12 पी एम से 12:54 पी एम
  5. विजय मुहूर्त: 02:19 पी एम से 03:02 पी एम
  6. निशिता मुहूर्त: 12:06 ए एम, जनवरी 23 से 12:59 ए एम, जनवरी 23
  7. अमृत काल: 06:31 ए एम, जनवरी 23 से 08:07 ए एम, जनवरी 23
  8. पंचक: पूरे दिन

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:14 ए एम से 08:33 ए एम
चर-सामान्य: 11:13 ए एम से 12:33 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:33 पी एम से 01:53 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:53 पी एम से 03:12 पी एम
शुभ-उत्तम: 04:32 पी एम से 05:52 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 05:52 पी एम से 07:32 पी एम
चर-सामान्य: 07:32 पी एम से 09:12 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:33 ए एम से 02:13 ए एम, जनवरी 23
शुभ-उत्तम: 03:53 ए एम से 05:33 ए एम, जनवरी 23
अमृत-सर्वोत्तम: 05:33 ए एम से 07:13 ए एम, जनवरी 23

आज के अशुभ समय

  • यमगण्ड- 07:14 ए एम से 08:33 ए एम
  • गुलिक काल- 09:53 ए एम से 11:13 ए एम
  • दुर्मुहूर्त- 10:46 ए एम से 11:29 ए एम, 03:02 पी एम से 03:44 पी एम
  • राहुकाल- 01:53 पी एम से 03:12 पी एम
  • भद्रा- 02:40 पी एम से 02:28 ए एम, जनवरी 23
  • भद्रा का वास- पृथ्वी लोक पर
  • दिशाशूल- दक्षिण

    शिववास

क्रीड़ा में – 02:28 ए एम, जनवरी 23 तक, उसके बाद कैलाश पर.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-22-january-2026-ganesh-jayanti-muhurat-guruvar-vrat-vishnu-puja-bhadra-kaal-panchak-ashubh-samay-10092165.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here