Home Astrology aaj ka panchang 25 November 2025 tuesday | vivah panchami 2025 panchang...

aaj ka panchang 25 November 2025 tuesday | vivah panchami 2025 panchang today | विवाह पंचमी राम-सीता विवाह पंचांग आज, विवाह पंचमी पर करें राम-सीता के साथ हनुमानजी की पूजा, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

0
6


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 25 November 2025: आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और इस तिथि को विवाह पंचमी के नाम से जाना जाता है. विवाह पंचमी के दिन अयोध्या के राजकुमार प्रभु श्रीराम और जनकपुरी की राजकुमारी माता सीता कि विवाह हुआ था. साथ ही आज उत्तराषाढा नक्षत्र, गण्ड योग, बव करण, मंगलवार का दिन और उत्तर का दिशा शूल है. आज मंगलवार के दिन विवाह पंचमी का होना बहुत शुभ माना जा रहा है. पुराणों के अनुसार, भगवान राम का जन्म चैत्र मास की नवमी तिथि को हुआ था और उस दिन भी मंगलवार था. सीता–राम विवाह केवल मानवीय विवाह नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा, प्रेम, त्याग की सर्वोच्च स्थापना है. विवाह पंचमी के साथ ही आज रामभक्त हनुमानजी को समर्पित मंगलवार का दिन है और इस दिन भगवान राम और माता सीता के साथ हनुमानजी की पूजा अर्चना करें.

आज विवाह पंचमी के साथ साथ मंगलवार के दिन का भी व्रत करें. हनुमानजी की पूजा का सर्वश्रेष्ठ दिन मंगलवार माना जाता है, क्योंकि मंगलवार का अधिपति ग्रह मंगल है और वेदिक शास्त्रों में मंगल का देवता हनुमानजी बताए गए हैं. मंगलवार को हनुमानजी की पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त सर्वोत्तम माना जाता है, क्योंकि यही वह समय है जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का अवतरण हुआ था. प्रभु श्रीराम-माता जानकी के साथ हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से सभी दुःखों का नाश होता है और कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. हनुमानजी का व्रत रखने से मंगलवार की ऊर्जा अग्नि तत्वीय होती है, हनुमानजी उस अग्नि को भक्ति की ज्योति में परिवर्तित करते हैं इसलिए यह दिन शक्ति को साधना में बदलने का प्रतीक है. हनुमानजी की पूजा के साथ आज हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकाण्ड का पाठ सबसे प्रभावी रहता है.

आज का पंचांग, 25 नवंबर 2025
आज की तिथि- पंचमी – 10:56 पी एम तक, फिर षष्ठी तिथि
आज का नक्षत्र- उत्तराषाढा नक्षत्र – 11:57 पी एम तक, श्रवण नक्षत्र
आज का करण- बव – 10:12 ए एम तक, बालव – 10:56 पी एम तक, फिर कौलव
आज का योग- गण्ड – 12:50 पी एम तक, फिर वृद्धि योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- मकर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:52 ए एम
सूर्यास्त- 05:24 पी एम
चन्द्रोदय- 11:02 ए एम
चन्द्रास्त- 09:33 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 25 नवंबर 2025
ब्रह्म मुहूर्त: 05:04 ए एम से 05:58 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:47 ए एम से 12:29 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:22 पी एम से 05:49 पी एम
अमृत काल: 05:00 पी एम से 06:45 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:42 पी एम से 12:35 ए एम, 26 नवंबर
रवि योग: 11:57 पी एम से 06:53 ए एम, 26 नवंबर

शिववास: कैलाश पर – 10:56 पी एम तक, उसके बाद नंदी पर.

आज के अशुभ मुहूर्त 25 नवंबर 2025
राहुकाल: 02:46 पी एम से 04:05 पी एम
यमगण्ड: 09:30 ए एम से 10:49 ए एम
आडल योग: 01:41 ए एम, 06:53 ए एम, 26 नवंबर
विडाल योग: 05:29 पी एम से 01:41 ए एम, 26 नवंबर
दुर्मुहूर्त: 08:58 ए एम से 09:40 ए एम
गुलिक काल: 12:08 पी एम से 01:27 पी एम
दिशाशूल- उत्तर


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-25-november-2025-tuesday-vivah-panchami-today-2025-ram-sita-and-hanuman-ji-puja-and-muhurat-ayushman-yog-rahu-kaal-disha-shool-moon-time-today-ws-kl-9888870.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version