Home Astrology Aaj Ka Rashifal 04 Oct: मेष राशि वाले लेन-देन से जुड़े मामलों...

Aaj Ka Rashifal 04 Oct: मेष राशि वाले लेन-देन से जुड़े मामलों में रखें सावधानी, कोई निर्णय लेने से पहले करें विचार

0
2


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 04 October 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है. शनि और बुध ग्रह के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और मेहनत से सफलता संभव है. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और रिश्तों में समझदारी से बात करें. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, खासकर नसों और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं के प्रति सतर्क रहें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 04 October 2025 (आज मेष राशि राशिफल): आज आश्विनी मास की द्वादश तिथि है और शतभिषा नक्षत्र का योग है. 12 राशियों में से एक मेष राशि में आज शनि ग्रह के प्रभाव से दिक्कतें हो सकती हैं. व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में अड़चनें आ सकती हैं. हालांकि, धैर्य से कार्य लेने पर सफलता मिलने की उम्मीद है. स्वास्थ्य के लिए भी समय अनुकूल नहीं है. इसलिए विशेष सावधानी बरतें और उचित खान-पान रखें.

विंध्याचल के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश द्विवेदी ने Bharat.one को बताया कि आज मेष राशि में शनि और बुध ग्रह का प्रभाव रहेगा. शनि के प्रभाव से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. आज कार्यक्षेत्र में मेहनत की आवश्यकता है. साथ ही, आज धैर्य से कार्य लें, क्योंकि कुछ अड़चनें आने की भी संभावना है. हालांकि, मेहनत से किए गए प्रयास सफल होंगे. नौकरी में दिन कठिनाइयों से भरा हो सकता है.

आज नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पहले काफी विचार करें. आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ज्यादा खास नहीं है. इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. यदि निवेश करना चाहते हैं तो विवेक का इस्तेमाल करें, वरना नुकसान हो सकता है.

मेष परिवारिक राशिफल
पं. जगदीश द्विवेदी ने बताया कि रिश्तों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है. रिश्तों में आज मनमुटाव या दूरियां बन सकती हैं. हालांकि, समझदारी से लिए गए निर्णय सार्थक साबित होंगे. बातचीत को हमेशा सार्थक रखें ताकि रिश्तों में अविश्वास जैसी स्थिति न बने. समझदारी और ध्यानपूर्वक बातचीत से रिश्तों में कड़वाहट से बचा जा सकता है.

मेष स्वास्थ्य राशिफल
पं. जगदीश द्विवेदी ने बताया कि स्वास्थ्य के नजरिए से दिन समस्या से भरा हो सकता है. नसों और जोड़ों से जुड़ी हुई समस्याएं हो सकती हैं. आराम के साथ खान-पान पर विशेष ध्यान दें. संतुलित आहार लें और सुबह उठकर योग करें. यह विशेष लाभ दे सकता है और दिक्कतों को कम कर सकता है.

आज मेष राशि वालों के लिए शुभ रंग व अंक
पं. जगदीश द्विवेदी ने बताया कि आज का शुभ रंग लाल है और शुभ अंक 8 है. आज शनि ग्रह का प्रभाव है, इसलिए उसे कम करने के लिए शनि मंत्र का जाप करें या हनुमान चालीसा पढ़ें. ये दोनों ही फलदाई होंगे। यदि लाल गाय दिखे तो उसे जरूर गुड़ खिलाएं. इससे आपका भाग्योदय होगा और समस्याएं भी खत्म होंगी.

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मेष राशि वाले लेन-देन में रखें सावधानी, कोई निर्णय लेने से पहले करें विचार


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-aries-rashifal-4-october-2025-today-mesh-rashi-in-hindi-daily-future-predictions-local18-9694365.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version