Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों का दिन आज शुभ रहने वाला है. आज आप नए काम का श्रीगणेश भी कर सकते हैं. आज आपको कानूनी मामलों में सफलता भी मिलेगी और आत्मविश्वास से भी भरे रहेंगे. आइए जानते हैं कि पंडित जी ने क्या बताया.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 15 दिसम्बर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज चित्रा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है.
यात्रा से व्यवसाय में फायदा
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वो यात्रा करेंगे तो इससे उन्हें फायदा होगा. आज आपके नए फैसलों से आपको धन का लाभ भी होगा. आज आप उधार पैसों के लेन-देन से बचें. इसके अलावा जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें आज ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. आज आपके मेहनत के दम पर आपको प्रमोशन भी मिल सकता है. आज परिस्तिथियां जैसी भी हो, आपको आपके बॉस का पूरा सहयोग भी जरूर मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सोने में निवेश करेंगे तो इससे आपको फायदा होगा.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Bharat.one से जुड़ गए.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishabh-rashifal-15-december-today-taurus-horoscope-love-career-business-local18-9961863.html
