Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 14 December: आज यानी सोमवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का समय पौष कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है. जिसमें चंद्रमा व्यय भाव में होने के कारण अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं. सूर्य लग्नस्त होने से स्थान ह्रास कारक योग बन रहा है, जो आपके स्थान या पद को प्रभावित कर सकता है.
दरभंगा: वृश्चिक राशि वालों के लिए 15 दिसंबर 2025 यानी आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का समय पौष कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है. जिसमें चंद्रमा व्यय भाव में होने के कारण अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं. सूर्य लग्नस्त होने से स्थान ह्रास कारक योग बन रहा है. जो आपके स्थान या पद को प्रभावित कर सकता है. आइए जानते हैं आज वृश्चिक राशि वालों दिन कैसा रहेगा और किस उपाय से लाभ मिलेगा.
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागअध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि बुद्ध और शुक्र लग्नाश्त होने से शत्रु नाश कारक योग बन रहा है. जो आपके शत्रुओं को कमजोर करेगा. शनि चतुर्थ भाव में होने और राहु से युक्त होने से अंतरघात करने वाले शत्रुओं की वृद्धि हो सकती है. केतु कर्मस्त होने से शोकाकुल कारक योग बन रहा है. जो आपको दुखी कर सकता है. बृहस्पति भाग्यश्त होने से सभी अनिष्टों में कमी आएगी.

डॉक्टर झा के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन निम्नलिखित उपाय करने चाहिए. दुर्गा सप्तशक्ति का संपूर्ण पाठ करें. अंतरघात करने वाले शत्रुओं के समन के लिए वाल्मीकि कृत सुंदरकांड का पाठ करें. पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करें. सफेद रंग का वस्त्र धारण करें. सफेद सवा मीटर कपड़ा में चावल, कपूर, शंख, चीनी, चांदी किसी ब्राह्मण को दान में दें. इन उपायों से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभकारक हो सकता है और अशुभत्वों में कमी आ सकती है. अतः जीवन में शांति परम आवश्यक है. इसलिए ज्योतिषाचार्य के द्वारा बताए गए उपाय को करके आप अपने जीवन में सुख शांति और समृद्धि बना सकते हैं. क्योंकि ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के ऊपर मिश्रित फलाफल कारक योग बन रहा है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishchik-rashifal-15-december-2025-scorpio-horoscope-in-hindi-mixed-results-today-for-vrishchik-rashi-local18-ws-kl-9961914.html
