Home Astrology August 2024 Vrat Tyohar: कब है सावन पूर्णिमा, राखी, बहुला चतुर्थी, पुत्रदा...

August 2024 Vrat Tyohar: कब है सावन पूर्णिमा, राखी, बहुला चतुर्थी, पुत्रदा एकादशी, शनि प्रदोष? देखें अगस्त के व्रत-त्योहार

0


अंग्रेजी कैलेंडर का 8 वां महीना अगस्त का प्रारंभ गुरुवार को 1 अगस्त से होने जा रहा है. व्याघात योग और मृगशिरा नक्षत्र में अगस्त महीने की शुरूआत होगी. अगस्त 2024 का महीना व्रत और त्योहारों से भरा हुआ है. अगस्त के पहले ही दिन सावन का पहला प्रदोष व्रत है. अगस्त महीने में सावन शिवरात्रि, हरियाली अमावस्या, सावन अमावस्या, सावन सोमवार, हरियाली तीज, विनायक चतुर्थी, श्रावण पुत्रदा एकादशी, सावन पूर्णिमा, कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, शनि प्रदोष जैसे प्रमुख व्रत आने वाले हैं. इसके अलावा अगस्त में नाग पंचमी, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, तुलसीदास जयंती, कल्कि जयंती जैसे बड़े त्योहार और पर्व आने वाले हैं.

अगस्त के महीने में ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होने वाला है. इस माह में ग्रहों के राजा सूर्य देव सिंह राशि में गोचर करेंगे. बुध के कारक ग्रह बुध का राशि परिवर्तन भी 22 अगस्त को होगा. सुख और सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र का गोचर कन्या राशि में होगा, वहीं साहस और पराक्रम का कारक ग्रह मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेगा. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं कि अगस्त के ये प्रमुख व्रत और त्योहार किस तारीख को होंगे.

अगस्त 2024 के व्रत और त्योहार
1 अगस्त, गुरुवार: पहला सावन प्रदोष व्रत, गुरु प्रदोष व्रत
2 अगस्त, शुक्रवार: सावन शिवरात्रि व्रत
4 अगस्त, रविवार: हरियाली अमावस्या, सावन अमावस्या
5 अगस्त, सोमवार: तीसरा सावन सोमवार व्रत
6 अगस्त, मंगलवार: तीसरा सावन मंगला गौरी व्रत

7 अगस्त, बुधवार: स्वर्ण गौरी व्रत, हरियाली तीज
8 अगस्त, गुरुवार: सावन विनायक चतुर्थी
9 अगस्त, शुक्रवार: नाग पंचमी
10 अगस्त, शनिवार: कल्कि जयंती
11 अगस्त, रविवार: तुलसीदास जयंती

12 अगस्त, सोमवार: चौथा सावन सोमवार व्रत
13 अगस्त, मंगलवार: चौथा सावन मंगला गौरी व्रत
16 अगस्त, शुक्रवार: वरलक्ष्मी व्रत, श्रावण पुत्रदा एकादशी, सूर्य की सिंह संक्रांति
17 अगस्त, शनिवार: दूसरा सावन प्रदोष व्रत, शनि प्रदोष व्रत
19 अगस्त, सोमवार: रक्षाबंधन, सावन पूर्णिमा, पांचवां सावन सोमवार व्रत

20 अगस्त, मंगलवार: भाद्रपद माह प्रारंभ, भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा ति​​थि
22 अगस्त, गुरुवार: कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरंब संकष्टी चतुर्थी
26 अगस्त, सोमवार: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
29 अगस्त, गुरुवार: अजा एकादशी
31 अगस्त, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत

अगस्त 2024 के ग्रह गोचर
16 अगस्त, शुक्रवार: सिंह राशि में सूर्य गोचर
22 अगस्त, गुरुवार: कर्क राशि में बुध गोचर
25 अगस्त, रविवार: ​कन्या रा​शि में शुक्र का गोचर
26 अगस्त, सोमवार: मिथुन राशि में मंगल गोचर


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/august-2024-vrat-tyohar-date-sawan-purnima-rakhi-janmashtami-bahula-chauth-putrada-ekadashi-shani-pradosh-check-vrat-tyohar-list-8535119.html

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version