Friday, February 27, 2026
27.9 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Chandra Guru Yuti: कल बनेगा गजकेसरी राजयोग, चंद्र गुरु-युति से प्रबल धन प्राप्ति योग, इन 5 राशिवालों की बदल जाएगी लाइफ!


Last Updated:

Chandra Guru Yuti: 6 फरवरी से वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होने जा रहा है. गजकेसरी योग प्रबल धन कारक और शुभ योगों में से एक है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव…और पढ़ें

कल से गजकेसरी योग, चंद्र गुरु-युति से प्रबल धन प्राप्ति योग, कौन होगा मालामाल?

6 फरवरी को होगी चंद्रमा और गुरु की युति.

हाइलाइट्स

  • 6 फरवरी से वृषभ राशि में गजकेसरी योग बनेगा.
  • वृषभ, कर्क, सिंह, धनु, मीन राशियों को लाभ होगा.
  • गजकेसरी योग से धन वृद्धि और सफलता की संभावना.

वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होने जा रहा है, जो एक राजयोग है. गजकेसरी योग 6 फरवरी से लेकर 8 फरवरी को सुबह तक रहेगा. मन के कारक ग्रह चंद्रमा वृषभ में 6 फरवरी को तड़के 2 बजकर 16 मिनट पर प्रवेश करेंगे. गुरु ग्रह वृषभ में पहले से ही मौजूद हैं. चंद्रमा वृषभ में 8 फरवरी को सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. ऐसे में चंद्र-गुरु की युति से बना गजकेसरी योग इस समय तक रहेगा. गजकेसरी योग प्रबल धन कारक और शुभ योगों में से एक है. 6 फरवरी को गजकेसरी योग के साथ रवि योग 07:06 ए एम से 07:58 ए एम तक रहेगा, उसके बाद 07:29 पी एम से पूर्ण रात्रि है. उसके बाद रवि योग 7 फरवरी को पूरे दिन है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि चंद्र-गुरु युति से किन राशियों को लाभ होने की उम्मीद है.

चंद्र-गुरु युति 2025: गजकेसरी राजयोग बदलेगा किस्मत!

वृषभ: चंद्र-गुरु युति आपकी ही राशि में होने जा रहा है. इससे आपको लाभ होने की उम्मीद है. यह धन कारक योग आपके धन में बढ़ोत्तरी करने वाला होगा. इन दो दिनों में आपको अचानक धन लाभ हो सकते हैं. पुराने अटके हुए रुपए वापस मिल सकते हैं. आपका सोशल नेटवर्क मजबूत होगा. रिश्तों में पहले से मधुरता आएगी. कार्यस्थल पर सहयोग मिलने से काम सफल होंगे. कला या शौक के काम में आपका मन लगेगा, जिससे मन को सुकून मिलेगा.

कर्क: चंद्र-गुरु युति का दिन कर्क राशि के लोगों को शुभ फलदायी हो सकता है. आपके अटके हुए काम आगे बढ़ेंगे और उसमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद है. इन दो दिनों में किया गया निवेश आपके धन में वृद्धि कर सकता है. बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले और निवेश से भविष्य में आपको लाभ मिलेगा. व्यापारी वर्ग कोई नई योजना बना सकते हैं. करियर में आपको आगे बढ़ने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी. सेहत का थोड़ा ध्यान रखना होगा. योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी.

सिंह: चंद्र-गुरु युति से बना गजकेसरी योग सिंह राशि के लोगों के ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा. रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोग नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं. नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं. प्रियजनों का साथ मिलेगा, प्रेम संबंध मजबूत होगा. नेटवर्क का विस्तार होने से काम में लाभ मिलेगा. इस समय में आप नई चुनौतियों का सामना करेंगे और लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. आपको सफलता मिलने की उम्मीद है. आपका व्यक्तिगत विकास होगा.

धनु: गजकेसरी योग वाले दिन धनु राशिवालों के लिए नई संभावनाओं से भरा होगा. बिजनेस और नौकरी में आपकी राशि के जातकों को तरक्की के मौके मिलेंगे. इनको हाथ से निकलने न दें. समाज में आपका मान और सम्मान बढ़ेगा. परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है. आपके पास धन की कमी नहीं होगी, लेकिन फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखना होगा. कार्यक्षेत्र में आपके फैसले सराहनीय होंगे. बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है. इस बीच आपका कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है, इससे परिवार में खुशी का माहौल होगा.

मीन: चंद्र-गुरु युति वाले दिन मीन राशि के लोग किसी पुराने काम को फिर से करेंगे और उसमें कामयाबी मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के विचरों की सराहना होगी. य​​ह समय रचनात्मकता का होगा. रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोग अपने समय का उपयोग करेंगे, जिससे लाभ मिलने की पूरी संभावना है. आपके आर्थिक पक्ष में सुधार होगा. पेशेवर जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उस पर विजय प्राप्त करेंगे. आपको मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. इन दिनों में कोई महत्वपूर्ण निवेश कर सकते हैं, इससे​ वित्तीय लाभ होगा.

homeastro

कल से गजकेसरी योग, चंद्र गुरु-युति से प्रबल धन प्राप्ति योग, कौन होगा मालामाल?


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/chandra-guru-yuti-2025-will-form-gaja-kesari-yoga-these-5-zodiac-signs-people-like-to-shine-9009790.html

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
Exit mobile version