December Chaturgrahi Yog 2025 Horoscope Prediction: दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है. दिसंबर 2025 में 4 बड़े ग्रहों के योग से चतुर्ग्रही योग बनने वाला है. गुरु की राशि धनु में मंगल, सूर्य, शुक्र और बुध का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है, जो 5 राशिवालों की लाइफ में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. पंचांग के अनुसार सबसे पहले 7 दिसंबर को 08:27 पी एम पर मंगल का गोचर धनु में होगा, उसके बाद 16 दिसंबर को 04:26 ए एम पर सूर्य का गोचर धनु में होगा. फिर 20 दिसंबर को 07:50 ए एम पर धनु राशि में शुक्र का प्रवेश होगा. उसके बाद 29 दिसंबर को धनु राशि में ही बुध का गोचर सुबह 07:27 बजे होगा. इस तरह से आप देखें तो 29 दिसंबर को धनु में एक साथ 4 बड़े ग्रहों का संयोग बनेगा. इससे 5 राशिवालों का नया साल 2026 शुभ फलदायी होगा. आइए जानते हैं दिसंबर में चतुर्ग्रही योग से किन 5 राशिवालों पर सकारात्मक प्रभाव होगा?
दिसंबर चतुर्ग्रही योग का राशिफल
मेष: दिसंबर में बनने वाला चतुर्ग्रही योग मेष राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी होगा. करियर में उन्नति के लिए यह लाभदायक होगा. नौकरी करने वाले लोगों को वर्तमान जगह पर पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी हो सकती है. वहीं आपको कुछ नए अवसर भी मिल सकते हैं, मौके को हाथ से न जाने दें. इस समय में आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है, वहीं जो लोग बिजनेस करते हैं, उनको पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है. बिजनेस पार्टनर आपके काम को बढ़ाने में मदद कर सकता है. शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता का योग है.
कर्क: धनु राशि में चतुर्ग्रही योग कर्क राशिवालों के लिए भी जीवन में सुखद बदलाव लेकर आने वाला है. एक तरह से कहा जाए तो अब आपका समय आने वाला है. नौकरी और बिजनेस करने वाले जातक अपनी योजनाओं में सफलता प्राप्त करेंगे. आपकी मुश्किलें कम होंगी और अनुकूल समय से काम बनते जाएंगे. इस समय में आप धन का निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको मुनाफा होगा. ग्रहों के शुभ प्रभाव से धन की आवक रहेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. नौकरीपेशा लोगों को बॉस का सहयोग प्राप्त होगा. बॉस आपसे खुश रहेंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.
सिंह: दिसंबर का चतुर्ग्रही योग सिंह राशिवालों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है. इस समय में आपके आय के स्रोत बढ़ सकते हैं, जिससे धन का अभाव दूर होगा. पहले से आप अधिक बचत करने में सफल होंगे. दोस्तों की मदद से आपको निवेश का अच्छा मौका मिल सकता है. हालांकि धन निवेश के सभी पहलुओं पर विचार कर लेना चाहिए. आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता प्राप्ति के संयोग हैं.
धनु: दिसंबर में धनु राशि में ही चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जो धनु राशिवालों के लिए शुभ फलदायी होगा. गुरु कृपा से नौकरी में जॉब के नए प्रस्ताव मिलेंगे. जॉब बदलने के लिए यह अनुकूल समय हो सकता है, जिससे बड़ा पद और वेतन मिल सकता है. आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी, बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. इस समय में आपको प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है. यह समय आपके दांपत्य जीवन के सुखद होगा, पार्टनर का सहयोग मिलेगा. इस समय में आप यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा.
कुंभ: धनु में बनने वाला चतुर्ग्रही योग कुंभ राशिवालों को लाभ पहुंचाने वाला रहेगा. आपके परिवार में सुख और शांति रहेगी. परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. इस समय में पूजा पाठ और धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा. इससे मानसिक शांति प्राप्त होगी. जॉब करने वालों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, वहीं बिजनेस करने वाले जातकों को भी पैसा बनाने का मौका मिलेगा. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है, आपको सफलता मिल सकती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/monthly-horoscope-december-chaturgrahi-yog-2025-horoscope-4-planet-conjunction-in-dhanu-rashi-positive-prediction-for-5-lucky-zodiacs-ws-e-9908961.html
















