Home Astrology Dhanu Rashifal: Today such a coincidence has been made that there will...

Dhanu Rashifal: Today such a coincidence has been made that there will be sudden monetary gains, Sagittarius will have a great time today, just don’t make this mistake

0
6


Agency:Bharat.one Bihar

Last Updated:

Dhanu Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने कहा कि धनु राशि के जातकों का लंबे समय से चला रहा कर्ज समाप्त हो सकता है. इसके साथ ही अगर आप कोई नौकरी-पेशा करते हैं तो आज आपको प्रमोशन मिल सकता है.आज आपको नई …और पढ़ें

X

धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

21 जनवरी को माघ मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज के दिन द्विपुष्कर योग बन रहा है. ऐसे तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. लेकिन कुछ राशियों को इस योग से खासा लाभ पहुंच सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि द्विपुष्कर योग के कारण धनु राशि के जातकों के जीवन में कई बड़े बदलाव सामने आ सकते हैं. आज के दिन धनु राशि के जातकों को अचानक ही धन लाभ हो सकता है तथा लंबे समय से बीमार लोगों के स्वास्थ्य में काफी सुधार हो सकता है.

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के लिए 21 जनवरी 2025 का दिन काफी शुभ समाचार लेकर आएगा. आज का दिन उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने वाला तथा आर्थिक समस्याओं को दूर करने वाला होगा.

मिट जाएगा पुराना कर्ज होगा लाभ 
आज के दिन धनु राशि के जातकों का लंबे समय से चला रहा कर्ज समाप्त हो सकता है. इसके साथ ही अगर आप कोई नौकरी-पेशा करते हैं तो आज आपको प्रमोशन मिल सकता है.आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. अगर आप कारोबार से जुड़े हैं. आज के दिन आपके व्यापार में काफी लाभ होगा. धन लाभ तथा आर्थिक समस्याएं दूर होने के कारण परिवार में काफी सकारात्मक माहौल बनेगा. अपने जीवनसाथी के साथ उनके रिश्ते काफी मजबूत होंगे तथा इनका दिन काफी हंसी खुशी और काफी आनंदित माहौल में गुजरेगा. आज के दिन धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य लाभ हो सकता है. पिछले लंबे समय से धनु राशि के जातकों की तबीयत खराब चल रही है, लेकिन आज से इसमें बदलाव हो सकता है.

आज के दिन भूल कर भी ना करें यह गलती 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 21 जनवरी को धनु राशि के जातकों के लिए ऐसे तो सब कुछ अच्छा रहने वाला है. लेकिन उनकी एक आदत उन्हें बड़ी परेशानी में डाल सकती है. उन्होंने कहा कि इन्हें किसी भी काम में जल्दी बाजी करने से बचना होगा. अगर आप जल्दी बाजी में कोई निर्णय लेते हैं, तब आपको पछताना पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को बजरंगबली की आराधना करनी चाहिए तथा उनका ध्यान कर किसी भी कार्य की शुरुआत करनी चाहिए. 21 जनवरी को धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रंग लाल है तथा इनका लकी नंबर 9 है.

homeastro

आज होगा अचानक धनलाभ, नौकरीपेशा वालों मिलेगी ये खुशखबरी, बस ना करें यह गलती


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-daily-horoscope-aaj-ka-dhanu-rashifal-today-love-career-business-astrological-prediction-local18-8974044.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version