Home Astrology Guruvar Haldi Ke Upay guru dosha remedies on thursday vishnu puja vidhi...

Guruvar Haldi Ke Upay guru dosha remedies on thursday vishnu puja vidhi | गुरुवार व्रत में विष्णु पूजा के साथ करें हल्दी का उपाय, गुरु दोष होगा दूर, पूरी होंगी मनोकामनाएं

0
1


Guruvar Haldi Ke Upay: दिसंबर का पहला गुरुवार व्रत 4 दिसंबर को है. इस दिन मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो सुबह 8 बजकर 37 मिनट तक है. उसके बाद पूर्णिमा शुरु हो जाएगी. इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे. गुरुवार व्रत के साथ मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत, स्नान और दान भी 4 दिसंबर को है. गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. राहुकाल का समय दोपहर 1 बजकर 29 मिनट से शुरु होकर दोपहर 2 बजकर 48 मिनट तक है. आइए जानते हैं कि गुरुवार व्रत में हल्दी के उपाय से गुरु दोष कैसे दूर होगा?

गुरुवार व्रत में हल्दी के उपाय

  1. गुरुवार व्रत के दौरान भगवान विष्णु को हल्दी चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती हैं और पुण्य फल की प्राप्ति होती है.
  2. गुरुवार व्रत के दिन जब आप स्नान करें तो पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें. इससे भी आपका गुरु दोष दूर होगा.
  3. गुरु दोष से मुक्ति के लिए हल्दी का दान कर सकते हैं. हल्दी के अलावा पीली वस्तुओं का दान उत्तम माना गया है.

गुरुवार व्रत का महत्व

अग्नि पुराण, बृहस्पति स्मृति और महाभारत जैसे धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, गुरुवार के दिन विधि-विधान से पूजा करने से जातक को धन, विद्या और वैवाहिक सुख-सौभाग्य में लाभ मिलता है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर स्नान और दान से पुण्य की प्राप्ति होती है. माना जाता है कि गुरुवार को श्री हरि की विशेष पूजा, व्रत करने और कथा सुनने मात्र से ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

गुरुवार व्रत विधि

ग्रंथों में उल्लेख है कि अगर व्रत के दिन नियमों का पालन न किया जाए, तो भगवान श्री हरि विष्णु नाराज भी हो जाते हैं. अगर कोई भी जातक गुरुवार व्रत की शुरुआत करना चाहता है, तो वह किसी भी शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से कर सकता है और 16 गुरुवार व्रत रख कर उद्यापन कर दे.

माना जाता है कि जो गुरुवार व्रत रखते हैं, उन्हें पीले वस्त्र धारण करने चाहिए. साथ ही पीले फल-फूलों का दान करना चाहिए, लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रहे कि पीली चीजों का सेवन न करें. जो जातक व्रत नहीं रख सकते, वे विधि-विधान से पूजा कर या तो व्रत कथा सुनें या फिर पढ़ लें.

गुरुवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न और धन का दान करने से भी पुण्य प्राप्त होता है. मान्यता है कि केले के पत्ते में भगवान विष्णु का वास होता है. इसी कारण गुरुवार के दिन केले के पत्ते की पूजा की जाती है.

(एजेंसी इनपुट के साथ)


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-guruvar-haldi-ke-upay-guru-dosha-remedies-on-thursday-vishnu-puja-vidhi-ws-e-9923823.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here