Home Astrology How will be the day of January 25 for the people of...

How will be the day of January 25 for the people of Capricorn, today’s horoscope and remedies for Capricorn..

0
7


Agency:Bharat.one Rajasthan

Last Updated:

Makar Rashifal: ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि 25 जनवरी के दिन मकर राशि के चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहने वाले है. इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ एकादशी तिथि रहेगी. मकर राशि के जातकों के लिए आज क…और पढ़ें

X

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए 25 जनवरी का दिन भारी रहने वाला है. आज के दिन आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर आज के दिन आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं तो ठहर जाए. क्योंकि 25 जनवरी का दिन आपके लिए मन में निराशा वाला दिन है. इससे आपकी कोई भी नई कार्य योजना बिगड़ सकती है. आज का दिन जीवन में कई तरह से उतार-चढ़ाव भी ला सकता हैं. इसलिए विशेषतौर से मकर राशि के जातकों को आज के दिन क्रोध पर नियंत्रण रखने की विशेष जरूरत है.

ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि 25 जनवरी के दिन मकर राशि के चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहने वाले है. इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ एकादशी तिथि रहेगी. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला दिन रहेगा है.

 कार्यस्थल पर बना रहेगा तनाव
25 जनवरी का दिन मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए के लिए ज्यादा भारी है. इस दिन आपके कार्यस्थल पर कार्य को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहेगी. मकर राशि के व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन ज्यादा ठीक नहीं है, आज के दिन व्यापार में उतार- चढ़ाव आने के संकेत है. व्यापार में बड़े निवेश के लिए भी आज के दिन आपको बचना होगा. ज्योतिषी के अनुसार आज का दिन केवल मकर राशि के विद्यार्थी वर्ग के लिए खास है. इस दिन मकर राशि के स्टूडेंट के लिए उच्च शिक्षा प्राप्ति के योग हैं. और आज के दिन मकर राशि के स्टूडेंट किसी बड़ी परीक्षा में भी उत्तीर्ण हो सकते हैं.

 प्रेम प्रसंगों के मामले में लगेगी असफलता हाथ
मकर राशि के लवर्स के लिए भी 25 जनवरी का दिन खराब रहने वाला है. ज्योतिषी के अनुसार आज के दिन प्रेम प्रसंगों के सभी मामलों में असफलता हाथ लगने वाली है. इसलिए भूलकर भी आज के दिन मकर राशि के लवर्स किसी को प्रपोज ना करें. ज्योतिषी कविता जांगिड़ के अनुसार आज मकर राशि के जातकों को क्रोध पर नियंत्रण रखने की विशेष जरूरत हैं. आज के दिन मन में निराशा भी रहने वाली है. और शरीरी में थकान भी बनी रहेंगी.

करें यह उपाय
इस दिन को खास बनाने के लिए मकर राशि के जातकों को आज के दिन स्नान के बाद लोहे की कटोरी में तेल भरना है और उस तेल में अपने चेहरे की छाया देखकर आज के दिन यह तेल शनिदेव के किसी मंदिर या फिर पीपल के वृक्ष के नीचे चढ़ाना हैं.

homeastro

आज का दिन रहेगा भारी, क्रोध पर रखना होगा नियंत्रण, आज टाल दें सभी बड़े कार्य


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-daily-horoscope-aaj-ka-makar-rashifal-today-love-career-business-astrological-prediction-2-local18-8983956.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version