Home Astrology kamdhenu cow ki murti ke fayde। कामधेनू गाय की मूर्ति रखने के...

kamdhenu cow ki murti ke fayde। कामधेनू गाय की मूर्ति रखने के फायदे

0
1


Kamdhenu Cow Vastu Benefits In Hindi: वास्तु शास्त्र में सिर्फ घर की बनावट ही नहीं, बल्कि घर में रखी हर चीज़ की ऊर्जा को भी खास माना गया है. यही वजह है कि पुराने समय से कुछ प्रतीकों, मूर्तियों और जानवरों को घर में रखने की परंपरा चली आ रही है. इन्हीं में सबसे अहम स्थान गाय का है. भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और इसे सुख, शांति और समृद्धि से जोड़ा जाता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कामधेनु गाय सिर्फ एक साधारण गाय नहीं है, बल्कि यह सभी इच्छाएं पूरी करने वाली दिव्य गाय मानी जाती है. कहा जाता है कि जिस घर में कामधेनु गाय की मूर्ति सही तरीके और सही दिशा में रखी जाती है, वहां धन, सुख और सकारात्मक माहौल बना रहता है. आज के समय में भी बहुत से लोग अपने घर या ऑफिस में कामधेनु गाय की मूर्ति या पेंटिंग लगाते हैं, लेकिन सही जानकारी न होने की वजह से उन्हें पूरा लाभ नहीं मिल पाता. इस आर्टिकल में हम भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से समझेंगे कि कामधेनु गाय कौन है, इसके अंगों का क्या महत्व है, इसे घर में कहां और किस दिशा में रखना सही रहता है, और इससे मिलने वाले वास्तु लाभ क्या-क्या हैं, अगर आप भी घर की नकारात्मक ऊर्जा कम करना चाहते हैं और शांति व बरकत चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है.

कामधेनु गाय कौन है
पौराणिक कथाओं के अनुसार, कामधेनु गाय की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी. इसे सुरभि भी कहा जाता है. मान्यता है कि यह गाय जो भी इच्छा की जाए, उसे पूरा करने की क्षमता रखती है. कामधेनु को प्रचुरता, पालन-पोषण, पवित्रता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है. ऐसा भी कहा जाता है कि लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा का वास कामधेनु में होता है. यही कारण है कि इसे सभी देवताओं का निवास स्थान माना गया है. कामधेनु हमेशा अपने बछड़े नंदिनी के साथ दिखाई देती है, जो प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक है.

कामधेनु गाय के अंगों का महत्व
कामधेनु के हर अंग का अपना अलग अर्थ है, जो जीवन के अलग-अलग पहलुओं से जुड़ा है.
-चार पैर: चारों वेदों और स्थिरता का संकेत
-आंखें: सूर्य और चंद्रमा का प्रतीक
-कूबड़: धन और समृद्धि से जुड़ा
-सींग: ब्रह्मा, विष्णु और महेश की ऊर्जा का प्रतीक
-कंधे: अग्नि और वायु तत्व को दर्शाते हैं
इसी वजह से कामधेनु को पूर्ण ऊर्जा का स्रोत माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कामधेनु गाय रखने की सही जगह कौन सी है
वास्तु के अनुसार, सही जगह पर रखी गई कामधेनु गाय बहुत अच्छे परिणाम देती है.
1. लिविंग रूम
लिविंग रूम में उत्तर-पूर्व कोना सबसे अच्छा माना जाता है, अगर यह संभव न हो, तो उत्तर या पूर्व दिशा भी ठीक रहती है.

kamdhenu cow vastu benefits in hindi

2. पूजा स्थान
घर के मंदिर में कामधेनु रखना बेहद शुभ माना गया है. खासकर चांदी की कामधेनु मूर्ति पूजा स्थान में रखने से सकारात्मक असर बढ़ता है.

3. प्रवेश द्वार
घर के मुख्य दरवाजे के पास कामधेनु रखी जा सकती है, बस ध्यान रहे कि गाय का मुख घर के अंदर की ओर हो.

किन जगहों पर न रखें
-शयनकक्ष
-रसोई
-स्नानघर या शौचालय

इन जगहों पर कामधेनु रखना वास्तु के अनुसार ठीक नहीं माना जाता.

कामधेनु गाय के वास्तु लाभ
1. धन और बरकत में बढ़ोत्तरी
कामधेनु को सही दिशा में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और आय के नए रास्ते खुलते हैं.

2. घर में शांति और सुख
इसकी मौजूदगी से घर का माहौल शांत रहता है और आपसी तनाव कम होता है.

3. स्वास्थ्य में सुधार
मान्यता है कि कामधेनु गाय परिवार को नकारात्मक ऊर्जा से बचाती है, जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है.

4. आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि
पूजा स्थान में रखी कामधेनु ध्यान और भक्ति को मजबूत बनाती है.

कामधेनु गाय की मूर्ति की देखभाल कैसे करें
-मूर्ति को साफ-सुथरा रखें
-समय-समय पर दीया या अगरबत्ती जलाएं
-मूर्ति को अनदेखे या गंदे कोने में न रखें
-टूटे या खराब हाल में मूर्ति न रखें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-kamdhenu-cow-vastu-benefits-in-hindi-placement-direction-at-home-ws-e-10100725.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version