देवघर: ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज पूस महीने की तृतीया और चतुर्थी तिथि है. साथ ही नक्षत्र भी पुष्य है, जो काफी शुभ माना जाता है. वही आज वैधृति और इंद्र योग का भी निर्माण हो रहा है. इस ग्रह स्थिति का कन्या राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने विस्तार से बताया. कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत खास रहने वाला है. जानें सब…
स्वास्थ्य
सेहत के दृष्टिकोण से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. हालांकि मौसमी बीमारी की चपेट मे आ सकते हैं जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम हो सकता है. सतर्क रहने की जरूरत है.
करियर
नौकरीपेशा वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आप नौकरी करते हैं तो ऑफिस में किसी बात को लेकर सहकर्मी से वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है. अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें.
फैमिली
पारिवारिक दृष्टिकोण से कन्या राशि के जातकों पर आज सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. अपने मित्र या परिवार के साथ कहीं बाहर पिकनिक पर जा सकते हैं. परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतने वाला है.
लव लाइफ
प्रेम संबंधों की बात करें तो आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है. प्रेम सुख की प्राप्ति होगी. पत्नी के साथ कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं. पार्टनर का व्यवहार अच्छा रहेगा.
आज करें ये उपाय
वहीं, कन्या राशि का शुभ रंग नीला रहने वाला है. साथ ही अगर कन्या राशि के जातक श्री सूक्त का पाठ करें तो दिन भर शुभता के साथ समय व्यतीत होगा. मन प्रसन्न रहेगा.
FIRST PUBLISHED : December 18, 2024, 07:29 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kanya-rashifal-virgo-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-avoid-this-thing-local18-8902433.html
