Home Astrology Kark Rashifal | कर्क राशिफल | Cancer Today Horoscope | कर्क राशि|

Kark Rashifal | कर्क राशिफल | Cancer Today Horoscope | कर्क राशि|

0
2


Today Cancer Horoscope 4 February (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन संयम और सतर्कता का संकेत लेकर आया है. आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीय तिथि है. आज चंद्रमा के प्रभाव से मन भावुक रह सकता है, जिस कारण छोटे निर्णय भी मानसिक उलझन पैदा कर सकते हैं. आज स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी होगा, खासकर खान-पान में लापरवाही से बचें. बाहर का भोजन और दूसरी जगह का पानी पीने से परहेज करना लाभकारी रहेगा.

नैनीताल निवासी पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज कामकाज और निजी जीवन में आज धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी है. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें, वरना बाद में पछतावा हो सकता है. रिश्तों में संवाद बनाए रखें और किसी भी तरह के विवाद से दूरी रखें. कुल मिलाकर आज का दिन आत्ममंथन, संतुलन और सावधानी के साथ आगे बढ़ने का संकेत देता है.

कर्क राशिफल: आज स्वास्थ का रखें विशेष ध्यान
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सतर्कता की मांग करता है. विशेष रूप से खान-पान में लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है. बाहर का भोजन, जंक फूड या तैलीय चीजों से परहेज करें. यदि यात्रा पर हैं या बाहर जा रहे हैं, तो दूसरी जगह के पानी का सेवन न करें, इससे पेट संबंधी परेशानी हो सकती है. पुराने रोगों से ग्रसित लोगों को नियमित दवा लेना नहीं भूलना चाहिए. योग, प्राणायाम और हल्की एक्सरसाइज आज आपको मानसिक शांति दे सकती है.

आज कर्क राशि की लव लाइफ
कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. आज छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाने की आदत रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है। पार्टनर से संवाद बनाए रखें और किसी भी बात को मन में दबाने से बचें. विवाहित जातकों को जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है. यदि आप सिंगल हैं, तो आज पुराने रिश्तों की यादें मन को विचलित कर सकती हैं, लेकिन बीते कल को छोड़कर आगे बढ़ना ही बेहतर रहेगा.

कर्क राशिफल: नौकरी और व्यवसाय
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर कहा जा सकता है, लेकिन ऑफिस में किसी भी तरह के विवाद से दूरी बनाकर रखें. वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज निवेश या साझेदारी में सावधानी बरतनी होगी. कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें. व्यापार में स्थिरता रहेगी, लेकिन लाभ धीरे-धीरे मिलेगा.

कर्क राशिफल: छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के विद्यार्थी जातकों के लिए आज का दिन एकाग्रता की परीक्षा लेने वाला हो सकता है. पढ़ाई में मन भटक सकता है, खासकर मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाना जरूरी होगा. यदि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो समय प्रबंधन पर ध्यान दें. आज किया गया छोटा-सा प्रयास भी भविष्य में बड़ा लाभ दे सकता है. शिक्षकों और बड़ों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा.

आज कर्क राशि वालों के लिए उपाय

आज के दिन उत्तर दिशा में दिशा शूल है, इसलिए कर्क राशि के जातकों को इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. आपके लिए आज का शुभ अंक 2 और शुभ रंग हरा है. वहीं, मानसिक तनाव को दूर करने और कार्यों में आ रही बाधाओं को खत्म करने के लिए आज के दिन कर्क राशि के जातकों को भगवान श्री गणेश को 11 लड्डू अर्पित करना चाहिए. इसके साथ ही गणेश मंत्र का जाप करना भी आपके लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा. इससे आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी और दिन सुखद बीतेगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kark-rashifal-4-february-cancer-horoscope-in-hindi-love-career-business-future-prediction-local18-10137270.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here