Home Astrology Ketu in 1st House। केतु पहले भाव के प्रभाव

Ketu in 1st House। केतु पहले भाव के प्रभाव

0
5


Ketu In 1st House: ज्योतिष में पहला भाव इंसान की पर्सनैलिटी, सोच, आदतें, शक्ल-सूरत, आत्मविश्वास और लाइफ की दिशा को बताने वाला भाव माना जाता है. जब इस घर में केतु आता है, तो इंसान की लाइफ में कुछ ऐसे बदलाव दिखते हैं जिनकी वजह से लोग इस जातक को अलग नज़र से देखते हैं. केतु एक ऐसा ग्रह है जो मन को अंदर की तरफ ले जाता है. बाहर की दुनिया से हटाकर इंसान को अपने अंदर झांकने की प्रेरणा देता है. कई बार यह इंसान को आध्यात्मिक रास्ते पर ले जाता है, तो कई बार वह बेचैनी, उलझन और अकेलेपन की तरफ भी धकेल देता है. केतु पहले भाव वालों के मन में अकसर सवाल उठते रहते हैं-“मैं यहां क्यों हूं?”, “मेरा रास्ता क्या है?”, “मुझे क्या करना चाहिए?” इस तरह की सोच इन्हें गहराई से सोचने वाला बनाती है, लेकिन कई बार इन्हें घबराहट या कन्फ्यूजन की तरफ भी ले जाती है. इनके चेहरे पर एक अलग तरह की डिग्निटी और सीरियसनेस दिखाई देती है. यह लोग जल्दी किसी से जुड़ते नहीं हैं और अपने अंदर की दुनिया में ज़्यादा जीते हैं. इसका असर शरीर, सेहत, रिश्ते, काम और पूरे जीवन पर पड़ता है, अगर केतु अच्छे भाव में हो या मजबूत हो, तो इंसान को आध्यात्मिक क्षमता, तेज दिमाग, दूर की सोच और मजबूत इंट्यूशन मिलता है, लेकिन अगर कमजोर हो जाए, तो डर, घबराहट, गुस्सा, बेचैनी, गलत फैसले और खुद को लेकर असुरक्षा बढ़ सकती है. आइए अब विस्तार से समझते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह कि केतु पहले भाव में होने पर इंसान की ज़िंदगी कैसी बनती है, इसके अच्छे-बुरे असर क्या दिखते हैं और कौन से उपाय इसे संतुलित करते हैं.

केतु पहले भाव में सकारात्मक प्रभाव
1. गहरी सोच और इंट्यूशन
केतु पहले भाव का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह इंसान को बहुत गहरी समझ देता है. ऐसे लोग बाकी लोगों से ज़्यादा तेजी से स्थिति को समझ लेते हैं और उनका इंट्यूशन काफी मजबूत होता है.

Ketu in 1st House,
केतु के उपाय

2. आध्यात्मिक झुकाव
यह लोग दुनिया की चमक-दमक से जल्दी प्रभावित नहीं होते. इन्हें ध्यान, योग, मंत्र, पूजा-पाठ या ऊर्जा से जुड़े कामों में दिलचस्पी रहती है.

3. खुद से सीखने की क्षमता
केतु पहले भाव वाले लोग खुद अपने अनुभवों से सीखते हैं और किसी की कॉपी नहीं करते. इनकी अपनी सोच और अपना रास्ता होता है.

4. मजबूत इच्छाशक्ति
मुश्किल हालात में भी ये लोग घबराते नहीं, बल्कि अंदर से मजबूत होते हैं और धीरे-धीरे हालात पर पकड़ बना लेते हैं.

केतु पहले भाव में नकारात्मक प्रभाव
1. कन्फ्यूजन और अनिश्चितता
इनके मन में जल्दी उलझन पैदा होती है. कई बार अपनी लाइफ को लेकर साफ दिशा नहीं मिलती.

2. आत्मविश्वास में गिरावट
कुछ जातकों में खुद को कम आंकने की आदत दिखती है. भीड़ में कम्फर्टेबल महसूस नहीं करते.

केतु के उपाय

3. लोगों से दूरी
यह लोग दूसरों से जल्दी खुलते नहीं हैं. कई रिश्तों में दूरी या गलतफहमी पैदा होने का खतरा रहता है.

4. सेहत पर हल्का असर
सिर से जुड़े मुद्दे, तनाव, माइग्रेन, नींद की कमी या डर इस योग में दिख सकते हैं.

केतु पहले भाव में होने पर करियर पर असर
केतु सच्चाई, रिसर्च और गहराई का ग्रह है. ऐसे लोग उन क्षेत्रों में अच्छा करते हैं जहां जांच, खोज या ऊर्जा का इस्तेमाल होता है, जैसे-
-ज्योतिष
-साइकोलॉजी
-रिसर्च
-आईटी
-मेडिटेशन या हीलिंग
-सोशल वर्क
-सुरक्षा या गुप्त सेवाएं

लेकिन इन्हें एक ही काम पर फोकस करना मुश्किल हो सकता है. कई बार बार-बार करियर बदलने की प्रवृत्ति दिखती है.

केतु पहले भाव में रिश्तों पर असर
केतु मन को अंदर ले जाता है, इसलिए रिश्तों में खुलकर बात नहीं कर पाना, पार्टनर को अपनी फीलिंग्स न बता पाना, या गलतफहमी बनना आम बात हो सकती है, अगर कुंडली में शुक्र या चंद्रमा कमजोर हो जाए, तो रिश्तों में दूरी या ठंडापन भी आ सकता है.

केतु पहले भाव के आसान उपाय
1. भगवान गणेश की उपासना
गणेश जी के मंत्र “ॐ गं गणपतये नमः” का रोज जाप लाभ देता है.

2. तांबे का सिक्का बहाना
मंगलवार को तांबे का छोटा सिक्का बहते पानी में प्रवाहित करना केतु को शांत करता है.

3. कुत्ते को भोजन कराना
केतु को मजबूत करने के लिए भूरे या काले कुत्ते को रोटी देना अच्छा माना जाता है.

4. धूप-दीप जलाना
घर में रोज हल्का दीया या धूप जलाने से मानसिक बेचैनी कम होती है.

5. ध्यान और प्राणायाम
आधा घंटा ध्यान करने से मन शांत होता है और कन्फ्यूजन घटता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-ketu-first-house-astrology-results-pehle-ghar-me-ketu-ke-prabhav-ws-ekl-9888377.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version