Home Astrology Libra Horoscope Today aaj tula rashifal

Libra Horoscope Today aaj tula rashifal

0
6


Agency:Bharat.one Bihar

Last Updated:

Tula Rashifal: आज तुला राशि वाले जातक का शरीर स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी अच्छा रहेगा. जीवन सुखी और साधन पूर्ण रहेगा. आर्थिक दृष्टि से आज का समय अच्छा रहेगा. आय के स्रोत बन रहे हैं, वहीं रूके हुए पैसे आज आएंगे….और पढ़ें

X

आज तुला राशिफल

हाइलाइट्स

  • आज तुला राशि वालों का दिन खास रहेगा.
  • वाणी की मधुरता से पद, प्रतिष्ठा, सम्मान मिलेगा.
  • गाय को केला खिलाएं और केसर का तिलक करें.

पूर्णिया:- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए बहुत खास रहने वाला है. आज आप अपनी वाणी की मधुरता से औरों का दिल जीतेंगे, जिससे पद, प्रतिष्ठा, सम्मान की प्राप्ति होगी. आज आपको अपने दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा, लेकिन इसके लिए कुछ उपाय करने होंगे. पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा Bharat.one को बताते हैं कि आज 13 फरवरी 2025 दिन गुरुवार तुला राशि वाले जातक का राशिफल परिणाम कुछ ऐसा रहने वाला है.

उन्होंने कहा कि आज तुला राशि वाले जातक का शरीर स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी अच्छा रहेगा. जीवन सुखी और साधन पूर्ण रहेगा. आर्थिक दृष्टि से आज का समय अच्छा रहेगा. आय के स्रोत बन रहे हैं, वहीं रूके हुए पैसे आज आएंगे. मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. वहीं आज आपको पारिवारिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी. पढ़ने वाले छात्र-छात्राओ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. लग्नशीलता बढ़ेगी, परीक्षार्थी आज अच्छे अंकों से सफल होंगे.

आज का दिन आपके लिए रहेगा बेहद खास
आज तुला राशि वालों का दांपत्य जीवन सुख में रहेगा और अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. प्रेम प्रसंग में रहने वाले जातक के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है. आज अपने वाणी पर यदि नियंत्रण रखें, तो अच्छे लोगों से अच्छे पद और प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त करने में सफल होंगे. ऐसी संभावना बन रही है. आज आप अपने रोजगार के लिए नये अवसर प्राप्त करेंगे. नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए अपने से उच्च पदस्थ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा.

आज के दिन करें ये उपाय
पूर्णिया के आचार्य वंशीधर झा Bharat.one को बताते हैं कि आज तुला राशि के जातक को गाय को केला खिलाना चाहिए. वहीं आज आप केसर का तिलक करें और ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें. साथ ही साथ आज आप पीला वस्त्र धारण करें, इससे अधिक लाभ होगा.

homeastro

तुला राशि वालों के लिए आज सुनहरा मौका! पैसा, पद, जीवनसाथी के साथ मिलेगा लाभ

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-libra-horoscope-today-aaj-tula-rashifal-love-career-business-get-financial-benefits-local18-9028018.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version