Last Updated:
LIVE Chandra Grahan 2026 in India: कल यानी 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान चांद लाल रंग का दिखेगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है. यह एक अद्भुत नजारा होगा. जानिए चंद्र …और पढ़ें
चंद्र ग्रहण 2026 LIVE टाइमिंग,सूतक काल, उपाय
Chandra Grahan 2026 LIVE Updates: साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च यानी कल लगने वाला है. इस बार चंद्र ग्रहण का नजारा बेहद अद्भुत होने वाला है, क्योंकि आपको ब्लड मून दिखाई देगा. ब्लड मून में चांद गहरे नीले और लाल रंग का हो जाता है. चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) एक खगोलीय घटना है. यह तब घटित होता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है. इस स्थिति में धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है. चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगता है. जानिए इस बार चंद्र ग्रहण भारत के साथ ही किन-किन देशों में दिखाई देगा, चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने और समापन का क्या है समय, कितनी देर देख सकेंगे भारत में आदि पर लाइव अपडेट में पल-पल की जानकारी.
कैसे लगता है चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण वह खगोलीय घटना है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है. यह घटना केवल पूर्णिमा के दिन ही होती है.
कितने प्रकार का होता है चंद्र ग्रहण?
पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और उपच्छाया चंद्र ग्रहण.
पूर्ण चंद्र ग्रहण-जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की गहरी छाया में आ जाता है.
आंशिक चंद्र ग्रहण- जब चंद्रमा का केवल कुछ हिस्सा छाया में आता है.
उपच्छाया चंद्र ग्रहण- जब चंद्रमा पृथ्वी की हल्की छाया (पेनुम्ब्रा) से गुजरता है और हल्का धुंधला दिखाई देता है.

क्या है चंद्र ग्रहण?
3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने वाला है. चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है. जब पूर्ण चंद्र ग्रहण लगता है तो चांद कभी-कभी लाल रंग का दिखाई देता है. इस बार के चंद्र ग्रहण में आपको ऐसा ही अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा, क्योंकि चांद पूरा लाल नजर आएगा, जिसे ब्लड मून कहते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की लाल रोशनी को मोड़कर चंद्रमा तक पहुंचाता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/total-lunar-eclipse-2026-in-india-date-timing-total-blood-moon-live-update-chandra-grahan-livenews-10234272.html
