Home Astrology Magh Purnima 2026 Lucky Rashidal | Magh Purnima Shubh Yog Zodiac Signs...

Magh Purnima 2026 Lucky Rashidal | Magh Purnima Shubh Yog Zodiac Signs | माघ पूर्णिमा पर बना शक्तिशाली योग का महासंयोग, कर्क, मकर समेत 5 राशियों की खुलने वाली है किस्मत

0
0


Magh Purnima 2026 Lucky Rashifal: माघ पूर्णिमा का व्रत व स्नान दान 1 फरवरी दिन रविवार को किया जाएगा, हर वर्ष यह शुभ तिथि माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा जब कर्क राशि में तो सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उस समय माघ पूर्णिमा का योग बनता है, इसे पुण्य योग के नाम से भी जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर इस बार रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. माघ पूर्णिमा पर इस बार कई वर्षों बाद अद्भुत संयोग बन रहा है, जिसके प्रभाव से कर्क, मकर समेत 5 राशियों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है. आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा पर बन रहे शक्तिशाली योग से इन राशियों को क्या क्या फायदा मिलने वाला है…

शुभ संयोग का वृषभ राशि पर प्रभाव

माघ पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग का लाभ वृषभ राशि वालों को मिलेगा. इस दौरान आपके अंदर जबरदस्त क्रिएटिव देखने को मिलेगी, जिससे आपके कमाई के साधन भी बढ़ेंगे. भाग्य का साथ मिलने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और चल रहीं समस्याओं से मुक्ति भी मिलेगी. अगर ससुराल पक्ष में कोई समस्या है तो वह खत्म हो जाएगी और जीवनसाथी का पूरा साथ भी मिलेगा. इस अवधि में वृषभ राशि वालों को करियर की शुरुआत करने का मौका मिलेगा, आपके सभी अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे.

शुभ संयोग का कर्क राशि पर प्रभाव

कर्क राशि वालों के लिए माघ पूर्णिमा के दिन बन रहा संयोग बेहद लाभकारी रहने वाला है. कर्क राशि वालों को सभी तरह के विवादों से मुक्ति मिलेगी और धार्मिक कार्यों में मन भी लगेगा. लव लाइफ वालों के लिए यह शुभ संयोग बेहद फायदेमंद रहने वाला है क्योंकि इस अवधि में पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताएंगे और आपका रिश्ता मजबूत होगा. खुद का बिजनेस करने वालों पर माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. इस शुभ संयोग के प्रभाव से कर्क राशि वालों को धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे.

शुभ संयोग का कन्या राशि पर प्रभाव

माघ पूर्णिमा के दिन बन रहा शुभ संयोग कन्या राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. कन्या राशि वाले इस अवधि में जिस काम में हाथ रखेंगे, उसमें आपको तरक्की मिलेगी और जीवन के सभी उद्देश्य पूर्ण होंगे. अगर आप मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में सभी कार्य पूर्ण होंगे और अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. माता लक्ष्मी की कृपा से कन्या राशि वालों को भिन्न-भिन्न स्रोतों से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे.

शुभ संयोग का मकर राशि पर प्रभाव

मकर राशि वालों के लिए माघ पूर्णिमा पर बन रहा संयोग शुभ रहने वाला है. मकर राशि वालों के जीवन में इस अवधि में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और सभी लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे. अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए शुभ रहने वाली है. इस राशि के छात्र जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस अवधि में शुभ समचाार सुनने को मिल सकता है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे और साथ मिलकर किसी रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है, जहां आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से हो सकती है.

शुभ संयोग का मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि वालों के लिए माघ पूर्णिमा के दिन बन रहा संयोग से अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और आप ऊर्जावान व उत्साह से भरे रहेंगे. शुभ संयोग के प्रभाव से आपकी सेहत अच्छी रहेगी और अगर किसी भी तरह का स्ट्रेस है तो वह इस समय दूर हो जाएगा. पारिवारिक समस्याएं खत्म हों जाएंगी और रिश्तेदारों के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे. शुभ योग के प्रभाव से इस अवधि में धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और आपका रिलेशन अन्य लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/magh-purnima-2026-lucky-rashifal-ravi-pushya-and-many-shubh-yoga-on-this-day-kark-kanya-makar-and-these-5-zodiac-signs-get-blessings-of-maa-lakshmi-ws-kl-10126494.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version