Last Updated:
Meen Rashifal Today: मीन राशि वालों को आज का दिन बढ़िया बीतने वाला है. कुछ क्षेत्रों में संभलने की जरूरत है. 20 दिसंबर 2025 को करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति किस प्रकार से रहेगी उज्जैन के आचार्य ने विस्तार से बताया, जानें सब..
20 जनवरी 2025 आज का मीन राशिफल.
उज्जैन. मीन राशि वालों के लिए आज यानी 20 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहने वाला है? इस पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि आज मीन राशि वालों को किस क्षेत्र में कौन से काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखना है, ताकि दिन शुभ बीते.
करियर
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में उन्नति के अवसर प्रदान करेगा. आज करियर की दृष्टि से नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. अच्छा पैकेज मिल सकता है. जो कार्य करें, उसमें आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, सफलता जरूर हाथ लगेगी.
व्यापार
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होने वाला है, जो लोग व्यापार करते हैं या व्यापारियों से जुड़े हैं, उन्हें आज अटका धन मिलने के योग बन रहे हैं.
स्वास्थ्य
आज स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका दिन सामान्य रहने वाला है. पुराने रोगों में आज आराम लगेगा. साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक रूप से आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है. यदि आपने कोई ऋण लिया है तो आज काफ़ी हद तक उसमें राहत मिलेगी. आज आर्थिक स्थिति में एकदम सुधार आएगा.
शिक्षा
आज शैक्षिक कार्यों मे मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा. जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में हैं, उनकी नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं. वाणी पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.
लव लाइफ
मीन राशि वालों के लिए आज लव लाइफ ठीक रहने वाली है. पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. साथ ही वैवाहिक जीवन में भी खुशी का माहौल रहेगा.
दान
मीन राशि के जातक जो दान पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए कि आज भगवान शिव की आराधना करें. भोग लगाएं. फिर भोग का प्रसाद गरीबों में बाट दें.
Ujjain,Madhya Pradesh
January 20, 2025, 06:49 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-meen-rashifal-pisces-horoscope-today-love-career-business-astrological-prediction-get-good-news-in-job-local18-8971619.html
