Last Updated:
Singh Rashifal Today: रांची के आचार्य ने बताया कि आज सिंह राशि वालों का दिन बढ़िया है. खासकर आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. लेकिन, वाद-विवाद का अंदेशा ज्यादा है. इससे बच गए तो दिन शानदार बन जाएगा…
20 जनवरी 2025 आज का सिंह राशिफल.
रांची. आज ग्रहों का गोचर सिंह राशि वालों के लिए क्या लेकर आया है? रांची के ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने Bharat.one को बताया कि सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खासतौर पर कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहने वाला दिन है. आपको बेमतलब की बातों में नहीं पड़ना है और लड़ाई झगड़े से दूर रहना है. आज किसी भी हाल में…
करियर
करियर के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. हालांकि, एक चीज का आपको ध्यान रखना है कि बेकार के वाद विवाद से बचना है. क्योंकि, ऐसा हो सकता है कि कोई आपको कार्यक्षेत्र में उकसाए या फिर आपको बेमतलब झगड़े में घसीट दे. ऐसे में आपको थोड़ा सतर्क रहना है अन्यथा नुकसान आप ही का होगा.
लव लाइफ
लव लाइफ में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. पार्टनर के साथ तालमेल बैठाकर चलेंगे तो किसी तरह का कोई समस्या नहीं होगी. सिंगल लोगों के लिए फिलहाल यह समय काफी अनुकूल है. शादी के लिए बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है और बात बन भी सकती है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से फिलहाल उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. अचानक हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है. बीपी की समस्या हो सकती है, ऐसे में थोड़ा सा सतर्क रहे.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, कहीं से अचानक धन प्राप्ति होगी तो मन खुश रहेगा. अटका धन भी प्राप्त हो सकता है. फिलहाल, प्रबल संभावना है कि बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. खर्च भी आज उतना नहीं होगा, तो आर्थिक स्थिति आज काफी अच्छी रहेगी.
शिक्षा
शिक्षा के लिए आज का दिन थोड़ा सा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. किसी के आने-जाने से पढ़ाई का नुकसान हो सकता है. कोशिश करें, थोड़ा रूटीन बनाकर पढ़ाई करें तो अच्छा होगा.
Ranchi,Jharkhand
January 20, 2025, 07:03 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-singh-rashifal-leo-horoscope-today-love-career-business-astrological-prediction-bank-balance-increase-local18-8971608.html
