Last Updated:
Mesh aaj Rashifal: मेष राशि के जातकों को आज व्यापार में मुनाफा होगा. धन आगमन का मार्ग प्रशस्त होगा. वहीं आज लव लाइफ में थोड़ी-बहुत उथल-पुथल की उम्मीद हो सकती है.करियर में सफलता की योग बनेंगे. लंबे समय से चल रही परेशानी भी दूर होगी.

राशि फल
अयोध्या: वैदिक ज्योतिष के अनुसार एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब एक ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश कहते हैं, तो उसका प्रभाव देश दुनिया समेत मानव जीवन पर भी देखने को मिलता है. किसी पर सकारात्मक तो किसी पर नकारात्मक प्रभाव रहता है. राशि चक्र की 12 राशियों की पहली राशि मेष राशि होती है. आज 20 जनवरी है तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं की मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद सकारात्मक रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी. करियर में सफलता प्राप्त होगी. लव लाइफ भी पहले से अच्छी रहेगी.
मेष राशि के जातकों की लव लाइफ की अगर बात करें, तो आज लव लाइफ में थोड़ी-बहुत उथल-पुथल की उम्मीद हो सकती है. इससे पहले कि सिचुएशन कंट्रोल से बाहर हो जाए, इसे सुलझा लेना जरूरी है. असहमति होने पर भी अपने शब्दों के इस्तेमाल को लेकर सावधान रहें. लंबे समय से चल रहा विवाद भी दूर होगा.
आर्थिक स्थिति की बात करें तो आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी. व्यापार में मुनाफा होगा. धन आगमन का मार्ग प्रशस्त होगा. समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा. वित्तीय मामले में सावधान रहने की जरूरत है. लंबे समय से रुका हुआ धन आज वापस मिल सकता है.
मेष राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दूर होंगी. लंबे समय से बीमारियों से अगर परेशान हैं, तो आज के दिन कुछ राहत मिलेगी.
करियर की अगर बात करें तो करियर में सफलता की योग बनेंगे. लंबे समय से चल रही परेशानी भी दूर होगी. नौकरी में सीनियर का साथ होगा प्रमोशन के योग बनेंगे.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
January 20, 2025, 07:31 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mesh-rashifal-aries-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-profit-in-business-today-local18-8971710.html
