Home Astrology mulank 7 varshik prediction 2026 How lucky will the new year be...

mulank 7 varshik prediction 2026 How lucky will the new year be for mulank 7 | Find out how lucky the new year will be | साल 2026 में 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोग निवेश, सट्टा या जल्दी पैसा कमाने की सोच से रहें दूर, जानें कितना लकी होगा नया साल?

0
0


Last Updated:

Mulank 7 Ank Jyotish 2026: अंक ज्योतिष की सीरिज में आज हम आपको मूलांक 7 वालों के बारे में बताने जा रहे हैं. अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आप मूलांक 7 के जातक हैं. साल 2026 के भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है और क्या क्या नई सौगात लेकर आया है, आइए जानते हैं…

ख़बरें फटाफट

Mulank 7 Varshik Rashifal Prediction 2026: साल 2026 की शुरुआत हो चुकी और हम नए साल के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ऐसे में नए साल पर हर कोई यह जानना चाहता है कि आने वाला साल उसके लिए कैसा रहेगा? अगर आपका मूलांक 7 है तो तैयार हो जाइए, क्योंकि नया साल आपके लिए खास होने वाला है. गुण-दोष, व्यक्तित्व और भविष्य जानने के लिए अंक ज्योतिष सबसे अच्छा शास्त्र माना जाता है. आप जन्मतिथि के माध्यम से ही जान सकते हैं. अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आप मूलांक 7 के जातक हैं. आइए जानते हैं मूलांक 7 वालाों के लिए साल 2026 करियर, परिवार और पैसे के मामले में कैसा रहने वाला है…
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 वालों के लिए साल 2026 बाहर से ज्यादा भीतर की यात्रा का साल साबित होने वाला है. यह साल आपको सोचने, समझने और खुद को बेहतर तरीके से जानने का मौका देगा. भले ही यह साल तेज रफ्तार वाला न हो, लेकिन जो भी मिलेगा, वह गहरा, स्थायी और अर्थपूर्ण होगा.
साल 2026 में मूलांक 7 के जातकों को कभी-कभी ऐसा महसूस हो सकता है कि लोग उन्हें पूरी तरह समझ नहीं पा रहे हैं या वे थोड़े अलग-थलग हो गए हैं. यह भावना अस्थायी है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है. यह साल आत्मचिंतन, रिसर्च, आध्यात्म और सीखने के लिए बेहद अनुकूल है. अगर आप पढ़ाई, रिसर्च, लेखन, अध्यात्म या किसी गहन विषय से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए वरदान साबित हो सकता है.
7 मूलांक वाले जातकों के करियर की बात करें तो प्रगति थोड़ी धीमी नजर आ सकती है, लेकिन यह धीमापन आपको मजबूत नींव देगा. शॉर्टकट अपनाने या जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें. जो भी कदम उठाएं, सोच-समझकर और तथ्यों की पूरी जांच के बाद ही उठाएं. आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति इस साल मजबूत रहेगी, लेकिन केवल उस पर ही निर्भर न रहें.
साल 2026 में अगर हम आर्थिक मामलों की बात करें तो 7 मूलांक वाले जातकों के लिए नया साल सावधानी का साल है. जोखिम भरे निवेश, सट्टा या जल्दी पैसा कमाने की सोच से दूर रहें. यह साल पैसा बचाने और वित्तीय अनुशासन सीखने का है, ना कि प्रयोग करने का.
मूलांक 7 वालों के रिश्तों में थोड़ी भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है. साल 2026 में आप खुद में ज्यादा खोए रह सकते हैं, जिससे सामने वाले को लग सकता है कि आप दूर हो रहे हैं. ऐसे में संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है. अकेलेपन में जाने से बचें और अपने लोगों से जुड़े रहें. स्वास्थ्य की दृष्टि से साल ठीक रहेगा, खासकर अगर आप अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें. नियमित दिनचर्या, ध्यान और संतुलित जीवनशैली से स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा.
फरवरी और अगस्त 2026 महीने आपके लिए सबसे अच्छे साबित हो सकते हैं. कुल मिलाकर 2026 मूलांक 7 के लिए धैर्य, सीख और आंतरिक विकास का साल है. अगर आपने खुद पर भरोसा रखा और सही रास्ते पर चलते रहे, तो यह साल आपको अंदर से बहुत मजबूत बनाकर जाएगा.

About the Author

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

homedharm

अंक ज्योतिष 2026: मूलांक 7 के लिए कितना लकी होगा नया साल? जानिए किस्मत का हाल


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/mulank-7-varshik-prediction-2026-how-lucky-will-the-new-year-be-for-mulank-7-find-out-how-lucky-the-new-year-will-be-ws-kl-10020799.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version