Last Updated:
Phalgun Maas 2025 Astro Remedy : फाल्गुन माह को मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए एक अच्छा माह माना जाता है. इस दौरान चंद्रमा की पूजा, अर्घ्य देने जैसे सरल उपाय और मानसिक संतुलन के उपायों को अपनाकर आप तनाव से मु…और पढ़ें

फाल्गुन मास 2025
हाइलाइट्स
- फाल्गुन माह में चंद्रमा की पूजा से मानसिक शांति मिलती है.
- सोमवार को ‘ॐ सोम सोमाय नमः’ मंत्र का जाप करें.
- जल में दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देने से तनाव दूर होता है.
Phalgun Maas 2025 Astro Remedy : फाल्गुन माह को हिंदू पंचांग में विशेष महत्व प्राप्त है, खासकर इस समय में होने वाली पूजा और अनुष्ठानों के कारण. यह माह भगवान शिव, भगवान विष्णु, और चंद्रदेव के सम्मान में समर्पित है. कई धार्मिक और ज्योतिष विद्वानों का मानना है कि इस माह में कुछ खास उपाय करके मानसिक तनाव से छुटकारा पाया जा सकता है. इस आर्टिकल में भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से जानेंगे फाल्गुन माह में तनाव को दूर करने के कुछ आसान लेकिन प्रभावी उपायों के बारे में.
चंद्रमा की पूजा से मानसिक शांति प्राप्त करें
फाल्गुन माह में चंद्रमा की पूजा को बेहद लाभकारी माना गया है. चंद्रमा को मन का कारक माना जाता हैऔर इसके प्रभाव से मानसिक स्थिति पर खास असर पड़ता है. यदि आप मानसिक तनाव का अनुभव कर रहे हैं और शांति की जरूरत है, तो चंद्रमा की पूजा जरूर करें. इसके लिए कई तरीके हैं
1. पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देना: यह एक पारंपरिक तरीका है जिससे आप चंद्रमा को जल अर्पित कर सकते हैं. पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से चंद्रमा को अर्घ्य देने से मानसिक शांति मिलती है और मन शांत रहता है.
2. सोमवार को चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना: इस दिन विशेष रूप से चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए. ‘ॐ सोम सोमाय नमः’ यह मंत्र मानसिक शांति और ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है.
3. चंद्रमा का यंत्र धारण करना: यदि आप विशेष रूप से चंद्रमा की कृपा चाहते हैं, तो चंद्रमा का यंत्र भी धारण कर सकते हैं. यह उपाय मानसिक स्थिरता और शांति पाने में सहायक होता है.
जल में दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना
फाल्गुन माह में एक विशेष उपाय है, जिसमें चंद्रमा को जल और दूध का मिश्रण अर्पित किया जाता है. इस मिश्रण में इलायची, बताशे और खील डालकर अर्घ्य देने से ना सिर्फ मानसिक शांति मिलती है, बल्कि यह उपाय भाग्य को भी जाग्रत करता है. कहा जाता है कि इससे व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और चंद्रदोष दूर हो सकता है. इसके साथ ही यह उपाय आपके समस्त कामों में सफलता और प्रगति भी ला सकता है.
तनाव से मुक्ति का उपाय
फाल्गुन माह के दौरान नियमित रूप से ध्यान लगाना और योगाभ्यास भी मानसिक तनाव को कम करने के लिए अत्यंत प्रभावी है. इसके साथ-साथ सकारात्मक सोच और सही आहार का पालन भी आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है.
February 16, 2025, 14:16 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-phalgun-maas-2025-astro-remedies-to-get-rid-of-stress-anxiety-according-to-astrology-9036720.html
