Saturday, February 28, 2026
30 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

भोजन करने से पहले कर लें ये काम, शारीरिक के साथ होगा मानसिक विकास, जानिए क्या है नियम


Agency:Bharat.one Uttarakhand

Last Updated:


Bhojan Mantra: भारतीय संस्कृति में भोजन को परमात्मा का प्रसाद माना जाता है, इसलिए इसे सम्मानपूर्वक ग्रहण करना चाहिए. भोजन से पहले मंत्र जाप करने की परंपरा को अपनाने से न केवल मां अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त हो…और पढ़ें

X

खाने से पहले करें इस मंत्र का जाप 

ऋषिकेश: भारतीय संस्कृति में भोजन को केवल शरीर की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि एक पवित्र अनुष्ठान माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, अन्न में मां अन्नपूर्णा का वास होता है, जो समृद्धि और पोषण की देवी हैं. इसलिए भोजन ग्रहण करने से पहले उन्हें प्रणाम करना और मंत्र जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है. आधुनिक जीवनशैली में लोग भोजन करते समय इन परंपराओं को भूलते जा रहे हैं, लेकिन हमारे पूर्वजों ने भोजन के महत्व को समझते हुए इससे जुड़ी कुछ आवश्यक नियम और मंत्रों को अपनाने की सलाह दी थी.

Bharat.one के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित गृह स्थानम के ज्योतिष अखिलेश पांडेय ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में भोजन को परमात्मा का प्रसाद माना जाता है, इसलिए इसे सम्मानपूर्वक ग्रहण करना चाहिए. भोजन से पहले मंत्र जाप करने की परंपरा को अपनाने से न केवल मां अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि यह वैज्ञानिक दृष्टि से भी लाभदायक होता है. यह आदत हमें भोजन के प्रति कृतज्ञता सिखाती है और स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है. इसलिए हमें इन परंपराओं को अपनाकर अपने जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाना चाहिए.

भोजन से पहले मंत्र जाप का महत्व




भोजन करने से पहले मंत्र जाप करने की परंपरा केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. जब हम भोजन से पहले मंत्र उच्चारण करते हैं, तो यह हमारे मन और शरीर को भोजन ग्रहण करने के लिए तैयार करता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करता है. विशेष रूप से बच्चों को भोजन से पहले यह मंत्र ।।ॐ सह नाववतु, सह नौ भुनक्तु, सह वीर्यं करवावहै। तेजस्वि नावधीतमस्तु मा विद्विषावहै॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥ बोलने की सलाह दी जाती है. यह मंत्र न केवल भोजन को पवित्र बनाता है, बल्कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए भी लाभकारी होता है.

भोजन से पहले और बाद के नियम

शास्त्रों में भोजन से पहले और बाद में कुछ नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है:

1. हाथ और पैर धोकर भोजन करें –

इससे शरीर की शुद्धता बनी रहती है और स्वास्थ्य लाभ मिलता है.

2. भोजन से पहले मां अन्नपूर्णा का ध्यान करें –
इससे अन्न का सम्मान होता है और भोजन ग्रहण करने की शुद्धता बनी रहती है.

3. शांत और एकाग्र मन से भोजन करें –

मोबाइल या टीवी देखने से ध्यान भटकता है, जिससे भोजन ठीक से नहीं पचता.

4. भोजन के बाद जल ग्रहण करें –

यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और शरीर को स्वस्थ रखता है.

5. भोजन के बाद आभार व्यक्त करें –

भोजन के बाद मां अन्नपूर्णा और ईश्वर का धन्यवाद करने से संतुष्टि और सकारात्मकता बनी रहती है.

homedharm

भोजन करने से पहले कर लें ये काम, शारीरिक के साथ होगा मानसिक विकास

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
Exit mobile version