Home Astrology Scorpio zodiac sign people should not eat salt today

Scorpio zodiac sign people should not eat salt today

0
2


Last Updated:

13 अप्रैल 2025 दिन रविवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का जो समय है, वह चंद्रमा व्यस्त होने के कारण खासकर के अनावश्यक धन खर्च होने का योग बन रहा है. भाग्य पक्ष और धन पक्ष में ह्रास कारक योग बन रहा है.

X

Darbhanga 

हाइलाइट्स

  • वृश्चिक राशि वालों को आज नमक नहीं खाना चाहिए.
  • लाल कपड़ा पहनना और सूर्य देव को अर्घ देना लाभकारी होगा.
  • अनावश्यक खर्च और शारीरिक पीड़ा से बचने के उपाय करें.

दरभंगा:- आज 13 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन और क्या कहते हैं ज्योतिषीय गणना. क्या आज का दिन रहेगा शुभकारक या फिर अशुभ कारक. कोई ग्रह दोष या फिर कुंडली में खोट है, क्या है उसके उपाय, इस पर विस्तृत जानकारी कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागअध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा देते हैं.

कैसा रहेगा आज का दिन?
उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल 2025 दिन रविवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का जो समय है, वह चंद्रमा व्यस्त होने के कारण खासकर के अनावश्यक धन खर्च होने का योग बन रहा है. भाग्य पक्ष और धन पक्ष में ह्रास कारक योग बन रहा है. वहीं संतान पक्ष में रोग कारक योग बन रहा है. मंगल भाग्यश्त होने के कारण दांपत्य जीवन में शारीरिक पीड़ा कारक योग बन रहा है. वहीं संतान पक्ष में रोग कारक योग बन रहा है. सामान्य रूप से सम्मान और लाभ प्राप्ति कारक योग भी बन रहा है. लेकिन शत्रु वृद्धि कारक योग भी बन रहा है.

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक शोकाकुल रहेंगे, ऐसा योग बन रहा है. इसके शांति के लिए रविवार होने के कारण बाल्मिकीकृत आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ और वाल्मीकि कृति सुंदरकांड का पाठ, दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करना श्रेष्ठ कर होगा. वृश्चिक राशि के जातक रविवार होने के कारण आज के दिन नमक ना खाएं और आज के दिन लाल कपड़ा धारण करना और सूर्य देव को अर्घ देना श्रेष्ठकर होगा.

बचाव के लिए करें य़ह उपाय 
वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन अनावश्यक खर्च कारक योग बन रहा है. साथ में कई प्रकार से शारीरिक पीड़ा कारक योग भी बन रहा है. इसके बचाव के लिए ज्योतिषाचार्य के द्वारा बताए गए उपायों को करने से इसका समापन हो जाएगा. जैसे आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक को नमक नहीं खाना है, वाल्मिकीकृत आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना श्रेष्ठकर होगा.

homeastro

वृश्चिक राशि वाले आज हो जाएं सतर्क! इस चीज को खाने से बचें, वरना होगा नुकसान

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-scorpio-zodiac-sign-today-aaj-vrshchik-rashifal-love-career-business-not-eating-salt-local18-9171084.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version