Home Astrology Shani Direct in Pisces after 138 days | Shani margi 2025 inauspicious...

Shani Direct in Pisces after 138 days | Shani margi 2025 inauspicious for Gemini Cancer Scorpio Sagittarius zodiac signs | शनि मीन राशि में मार्गी

0
5


Last Updated:

Shani Margi 2025: 28 नवंबर को शनि मीन राशि में मार्गी होने वाले हैं, इससे पहले शनि वक्री अवस्था में थे. शनि का मार्गी होना इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि इसका प्रभाव साल 2026 तक रहने वाला है. शनि की मार्गी अवस्था से चार राशि वालों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से इन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा…

Shani Direct in Pisces: शनि देव 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. दरअसल शनि 13 जुलाई को इसी राशि में वक्री अवस्था में पहुंच गए थे लेकिन अब वह वक्री से मार्गी यानी सीधी चाल चलने वाले हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि की जब भी स्थिति बदलती है, तब उसका प्रभाव देश दुनिया समेच मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है. शनि के मार्गी होना इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि यह साल 2025 में शनि की अंतिम गतिविधि होने वाली है और इसका प्रभाव साल 2026 तक रहेगाय. शनि के मार्गी होने से 4 राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ने वाला है. इन राशियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं. आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में मार्गी होने से इन राशियों को क्या क्या परेशानी हो सकते हैं.

शनि मार्गी का मिथुन राशि पर प्रभाव

शनि का मार्गी होना मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है. मिथुन राशि वाले इस अवधि में किसी भी तरह का धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा समस्या हो सकती है. साथ ही अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें. शनि के मार्गी होने से मिथुन राशि वालों के खर्चों में भी बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. अपने फाइनेंस का सावधानीपूर्वक मैनेज करना जरूरी है अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. मिथुन राशि वालों के सामने इस अवधि में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं. मोच, पैरों में चोट, आंखों में पानी आना, आंखों में तकलीफ या नजर कमजोर होना जैसी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं.

शनि मार्गी का कर्क राशि पर प्रभाव

शनि का मार्गी होना कर्क राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाली स्थिति लेकर आएगा. इस दौरान आपके लिए कार्यक्षेत्र बदलने के मौके बन सकते हैं. मेहनत और प्रयास के बावजूद सफलता आसानी से नहीं मिलेगी. आप पर काम का दबाव या मजबूरी बढ़ सकती है और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी. शनि के मार्गी होने की वजह से कर्क राशि वालों पर परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां हावी हो सकती हैं, जिससे संघर्ष और बढ़ सकता है. परिवार के बुजुर्ग सदस्य, खासकर माता-पिता की सेहत का इस दौरान विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वे बीमार पड़ सकते हैं. इसके अलावा, वैवाहिक जीवन को सकारात्मक बनाए रखना भी जरूरी है. अगर आप बिजनेस कर रहे हैं तो नियमों और नीतियों का पालन करना ही बेहतर रहेगा अन्यथा कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

शनि मार्गी का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

शनि का मार्गी होना वृश्चिक राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. शनि मार्गी होने की वजह से वृश्चिक राशि वालों को माता-पिता या गुरुओं के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही, इस समय अपने पिताजी की सेहत का विशेष ध्यान रखें. इस दौरान आपको अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहना चाहिए और जरूरी सुझाव हो तो दूसरों से वही लें अन्यथा फिजूल की बातों से दूर रहें. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस में अपने काम से काम रखें और अधिकारियों से किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा समस्या हो सकती है. अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो कुछ समय रुक जाएं.

शनि मार्गी का धनु राशि पर प्रभाव

शनि का मार्गी होना धनु राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है. धनु राशि वालों को शनि मार्गी से सेहत संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है और धन की वजह से आपके कई कार्य अटक सकते हैं. प्रफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, कामकाज के दौरान गुस्से पर काबू रखना फायदेमंद रहेगा. शनि मार्गी 2025 के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी ना रहे. इस समय ससुराल पक्ष से कई बार मुलाकातें होंगी, जिनमें कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, जो आपके लिए असहज हो सकती है. इस अवधि में दोस्तों को कोई भी गुप्त बातें बताने से बचें अन्यथा मानहानि की आशंका बन रही है.

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

शनि के मार्गी होने से सावधान रहें 4 राशि वाले, इन बातों का रखें ध्यान


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/shani-direct-in-pisces-after-138-days-shani-margi-2025-inauspicious-for-gemini-cancer-scorpio-sagittarius-zodiac-signs-ws-kl-9895030.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version