Home Astrology shani paya horoscope prediction 2026 | Shani Paya 2026 Rashifal effect of...

shani paya horoscope prediction 2026 | Shani Paya 2026 Rashifal effect of all 12 zodiac signs from Aries to Pisces | इन 3 राशियों पर शनिदेव का लौह पाया और इन पर रहेगा स्वर्ण, जानें 2026 में मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

0
2


Shani Paya 2026 Horoscope: साल 2026 में शनि देव के प्रभाव को लेकर लोगों में पहले से ही उत्सुकता देखने को मिल रही है. खास बात यह है कि नए साल में शनि का पाया कई राशियों के लिए अलग-अलग रहने वाला है. ज्योतिष में माना जाता है कि शनि का पाया यह बताता है कि आने वाला साल किसी राशि के लिए कितना संघर्षपूर्ण होगा और कहां राहत या उन्नति के योग बनेंगे. साल 2026 में शनि का लौह, स्वर्ण, ताम्र और रजत पाया अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग पड़ने वाला है. बता दें कि साल 2026 में शनिदेव मीन राशि में ही रहने वाले हैं, जिसकी वजह से मेष, कुंभ, मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और सिंह व कुंभ राशि वालों पर ढैय्या का प्रभाव रहेगा. आइए जानते हैं साल 2026 में किन किन राशियों पर शनि का लौह, स्वर्ण, ताम्र और रजत पाया रहने वाला है.

कैसे बनता है शनि का पाया?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव जब किसी राशि में गोचर करते हैं, तब उस समय राशि से चंद्रमा 1, 6, 11वें भाव में होते हैं तो स्वर्ण पाया होता है. अगर 2, 5, 9वें भाव में हों तो रजत पाया होता है. अगर 3, 9, और 10वें भाव में हों तो ताम्र पाया रहता है. वहीं अगर चंद्रमा 4, 8, और 12वें भाव में हों तो लौह पाया रहता है. आइए जानते हैं साल 2026 में मेष से मीन तक किन किन राशियों पर कौन सा पाया रहने वाला है और उसका प्रभाव कैसा रहेगा.

शनि लौह पाया 2026 राशिफल
शनि का लौह पाया साल 2026 में मेष, सिंह और धनु राशि पर रहने वाला है. ज्योतिष में लौह पाया को मेहनत, संघर्ष और जिम्मेदारियों से जोड़ा जाता है. ऐसे में साल 2026 में इन तीन राशि वालों पर पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कामकाज का दबाव बढ़ सकता है, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है. वहीं नए साल में आप कोई फैसला सोच-समझकर लें अन्यथा आपके फैसले कई नुकसान का कारण भी बन सकते हैं. सफलता और धन प्राप्ति के लिए नए साल में कोई शॉर्टकट लेने से बचें अन्यथा यह आपके लिए नुकसान का कारण बन सकते हैं. हालांकि अच्छी बात यह है कि इन तीन राशियों को मेहनत का फल देर से ही सही, लेकिन जरूर मिलेगा.

शनि स्वर्ण पाया 2026 राशिफल
शनि का स्वर्ण (सोने) पाया साल 2026 में वृषभ, तुला और मीन राशि पर रहने वाला है. ऐसे में इन तीन राशियों को साल 2026 में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस में किसी भी तरह की पॉलिटिक्स से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें. अगर आप निवेश करते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें. वृषभ, तुला और मीन राशि साल 2026 में अपने साथ-साथ अपने परिवार की सेहत का भी ध्यान रखें और किसी भी तरह के मानसिक तनाव से दूर रहें. हालांकि अगर कुछ सावधानी बरती जाए तो इन राशियों के लिए 2026 संतुलन और तरक्की का साल बन सकता है.

शनि ताम्र पाया 2026 राशिफल
शनि का ताम्र पाया साल 2026 में मिथुन, कन्या और मकर राशि पर रहने वाला है. शनि का यह पाया ना बहुत शुभ माना जाता है और ना ही बहुत अशुभ, तो कह सकते हैं कि साल 2026 इन तीन राशियों के लिए सामान्य रहने वाला है. साल 2026 में इन तीन राशियों को काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, जिसी वजह से काफी परेशानी हो सकती है. छात्रों के लिए शनि का ताम्र पाय अच्छा रहेगा और पढ़ाई लिखाई के मामले में आगे बढ़ेंगे. इन राशियों को शनिदेव की कृपा से धन प्राप्ति के कई मार्ग मिलेंगे और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी. इस तीन राशियों की लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे और आपका रिलेशन मजबूत भी होगा. अगर आपके कोई कार्य अटके हुए हैं तो साल 2026 में पूरे होने के योग बन रहे हैं.

शनि रजत पाया 2026 राशिफल
शनि का रजत (चांदी) पाया साल 2026 में कर्क, वश्चिक और कुंभ राशि वालों पर रहने वाला है. शनि का रजत पाया साल 2026 में इन तीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. ज्योतिष में रजत पाया मानसिक संतुलन और धीरे-धीरे होने वाली प्रगति का संकेत देता है. साल 2026 में इन तीन राशि वालों के सभी रिश्तों में सुधार आएगा और कई रिश्तेदारों से आपको फायदा भी होने के योग भी रहे हैं. सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और एक ऐसे ही कार्यक्रम में आपकी मुलाकात किसी बड़े आदमी से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा. आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह मजबूत नजर आएंगे और सेहत भी अच्छी रहेगी. वहीं नौकरी व कारोबार करने वालों के लिए साल 2026 बेहत फायदेमंद रहने वाला है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/shani-paya-2026-rashifal-effect-of-all-12-zodiac-signs-from-aries-to-pisces-shani-paya-horoscope-prediction-2026-ws-kl-9980372.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version