Agency:Bharat.one Jharkhand
Last Updated:
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि का यही सबसे उत्तम समय चल रहा है. ज्योतिष की मानें तो उन्हें कुछ जगहों पर ध्यान देने की आवश्यकता है. अगर वे इसमे सफल रहते हैं तो हर तरफ मौके ही मौके हैं. ज्योतिष के विद्वान आचार्य संतो…और पढ़ें
Singh Rashifal 14 February – वैलेंटाइन डे के दिन चमक सकता है सिंगल जातकों का भाग
हाइलाइट्स
- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन होगा बेस्ट.
- धन से संबंधित कुछ बातों का रखना होगा ध्यान.
- स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत.
रांची. सिंह राशि के जातक जिनके स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं. इनके भीतर नेतृत्व करने की क्षमता गजब की देखी जाती है. ऐसे में ग्रहों की गोचर पल-पल बदलती है और इसी के साथ जातकों के भाग्य में भी परिवर्तन देखने को मिलता है. आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा जाने वाला है, आईए जानते हैं रांची के ज्योतिष आचार्य से.
ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने Bharat.one को बताया, आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खासतौर पर सिंगल जातक के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. वैलेंटाइन डे के दिन उनके जीवन में खुशी की बहार आ सकती है.
• करियर
करियर के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. कोई नयी अपॉर्चुनिटी मिलेगी. कोई नया काम मिल सकता है. साथ ही, अगर आप अपने ड्रीम जॉब की तलाश में है तो आपको फिलहाल घर में नहीं बैठना चाहिए. यह समया भाग्योदय का है. आपको अच्छी खासी जॉब मिलने की पूरी संभावना है.
• लव लाइफ
लव लाइफ की बात करें तो सिंगल जातकों के लिए इससे अच्छा समय फिर कभी नहीं आ सकता. खासतौर पर आज वैलेंटाइन डे है. ऐसे में यह काफी उत्तम समय है कि आपकी जिंदगी में कोई-न-कोई प्रवेश जरूर करेगा. ऐसे में यह वैलेंटाइन डे आपका भाग्य खोल सकता है.
• स्वास्थ्य
फिलहाल जिन लोगों को हड्डी की समस्या है वह अपना विशेष ध्यान रखें. इसके अलावा सर्दी-खांसी से भी सतर्क रहें. ठंडी चीजों से परहेज करें. फ्रिज का चीज फिलहाल भूलकर भी ना खाएं.
• आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति की बात करें तो फिलहाल उतार चढ़ाव बनी रहेगी. धन संचय करने में फिलहाल आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में मन थोड़ा परेशान रहेगा.
• शिक्षा
शिक्षा के लिहाज से आज का दिन थोड़ा सा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. मन एकाग्र नहीं रहेगा. ऐसे में आप ठीक से पढ़ नहीं पाएंगे. कहीं यात्रा का योग भी बन रहा है. ऐसे में पढ़ाई में थोड़ी सी बाधा आ सकती है.
Ranchi,Jharkhand
February 14, 2025, 02:31 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-astro-tips-aaj-ka-singh-rashifal-leo-horoscope-today-love-career-business-health-money-local18-9029439.html
