Surya Gochar Mesh Rashi Mein : सूर्य ग्रह 14 अप्रैल को मेष राशि में गोचर कर चुके हैं और अब सूर्य इस राशि में 15 मई तक रहने वाले हैं. मंगल ग्रह की राशि मेष सूर्य की उच्च राशि है और इस राशि में आने से सूर्य और भी मजबूत हो जाते हैं. सूर्य अब तक मीन राशि में थे, जिसकी वजह से खरमास लगा हुआ था लेकिन सूर्य के मेष राशि में आने से खरमास भी खत्म हो गया है और अब से शुभ व मांगलिक कार्यक्रम फिर से शुरू हो जाएंगे. सूर्य जब राशि परिवर्तन करते हैं, तब उसका प्रभाव मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है. लेकिन आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे , जिनको सूर्य के गोचर से फायदा होने वाला है. आइए जानके हैं मेष संक्रांति का महत्व और किन किन राशियों को सूर्य गोचर से फायदा होगा.
मेष संक्रांति का महत्व
मेष संक्रांति से तमिल, मलयालम, ओडिया, बंगाली आदि समेत कई जगहों पर नववर्ष का पहला दिन मनाया जाता है और इस दिन से ही नए कैलेंडर की शुरुआत भी होती है. इनके साथ ही सौर कैलेंडर की शुरुआत भी सूर्य के मेष राशि में आने पर होती है. सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं, तब उस दिन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है, इस तरह सूर्य मेष राशि में पहुंच चुके हैं तो इस दिन को मेष संक्रांति के नाम से जाना जाएगा. मेष संक्रांति के दिन सूर्यदेव की पूजा और अर्घ्य देने का विशेष महत्व है. इस दिन सूर्य से संबंधित चीज जैसे गेहूं, गुड़, सोना आदि का दान करना शुभ माना जाना जाता है. सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय तांबे के लोटे में जल, अक्षत, गुड़हल का फूल अवश्य रखें, ऐसा करने से मान-सम्मान और यश व वैभव में की प्राप्ति होती है और सूर्यदेव का आशीर्वाद मिलता है.
सूर्य गोचर के साथ खरमास खत्म
ग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल को मेष राशि में गोचर कर चुके हैं और इसी के साथ खरमास भी खत्म हो गया है. सूर्य जब गुरु ग्रह की राशि धनु या मीन में होते हैं, तब खरमास प्रारंभ हो जाता है और इसी के साथ शुभ व मांगिलक कार्यक्रमों पर विराम भी लग जाता है. सूर्य मेष राशि में 15 मई तक रहने वाले हैं, इसके बाद वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे. मेष मंगल ग्रह की राशि है और सूर्य की उच्च राशि भी मानी जाती है. इस राशि में सूर्य के शक्ति और तेज मिलता है और मंगल ग्रह और सूर्य ग्रह के बीच मित्रता पूर्ण रिश्ते हैं, जिससे कई राशियों को अच्छा फायदा मिलेगा. आइए जानते हैं सूर्य के मेष राशि में गोचर से किन किन राशियों को लाभ होगा.
मेष राशि
मेष राशि मंगल ग्रह की राशि है और सूर्य और मंगल ग्रह के बीच संबंध भी अच्छे हैं, जिसका फायदा मेष राशि वालों को मिलेगा. सूर्य के गोचर से प्रियजनों व दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे और हर कदम पर उनका सहयोग भी मिलेगा. लव लाइफ में अनुकूलता देखने को मिलेगी और लव पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे. वहीं छात्रों के लिए सूर्य का गोचर फायदेमंद रहेगा.
मिथुन राशि
सूर्य के गोचर से मिथुन राशि वालों को अच्छा फायदा होगा और इस राशि के जातक उच्च स्थिति में रहेंगे. पर्सनल या प्रफेशनल लाइफ में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आर्थिक मामलों में भी आपको शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी. नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है और पिता के साथ भी संबंध अच्छे रहने वाले हैं. इस अवधि में मिथुन राशि वालों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.
कर्क राशि
सूर्य के गोचर से चंद्रमा की राशि कर्क वालों को अच्छा लाभ होने वाला है. सूर्य को ग्रहों का राजा तो चंद्रमा को ग्रहों की रानी कहा जाता है. इस अवधि में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी और नौकरी पेशा जातकों के लिए तरक्की के रास्ते भी खुलेंगे. आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सूर्य का गोचर आपको विशेष लाभ देगा.
सिंह राशि
सिंह राशि सूर्य की राशि है इसलिए सूर्य गोचर का लाभ इस राशि वालों को मिलेगा. सिंह राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और हर कार्य आपके आसानी से पूरे भी होंगे. भाई-बंधुओं का पूरा साथ मिलेगा और पूरे गिले शिकवे बातचीत से दूर होंगे. बिजनस करने वालों को सूर्य गोचर का लाभ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार भी आएगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि मंगल ग्रह की राशि है और सूर्य और मंगल ग्रह के बीच मित्रवत संबंध हैं, जिसका फायदा वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा. वृश्चिक राशि वालों को शासन और प्रशासन का पूरा साथ मिलेगा. नौकरी पेशा जातकों को इस अवधि में अच्छा लाभ मिलेगा और अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे. प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में आप इस अवधि में अच्छा प्रर्दशन करेंगे और आपके शत्रु भी शांति रहेंगे.
कुंभ राशि
सूर्य का गोचर कुंभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. कुंभ राशि वालों को इस अवधि में भाग्य का पूरा सपॉर्ट रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा. इस राशि के व्यापारियों की अच्छी उन्नति होगी और रोजगार की तलाश करने वालों को शुभ समाचार भी मिलने की संभावना बन रही है. इस अवधि में आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, जिसकी वजह से आप आसानी से सही निर्णय ले पाएंगे.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/sun-transit-in-aries-2025-ends-kharmas-know-importance-of-mesh-sankranti-surya-gochar-and-aditya-yog-is-lucky-for-mithun-singh-kumbh-and-these-six-zodiac-signs-9174619.html

















