Last Updated:
Sun Transit in Pisces 2025: सूर्य मीन राशि में गोचर कर चुके हैं. सूर्य के मीन राशि में पहले से बुध, शुक्र, राहु ग्रह के होने से चतुर्ग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिसका फायदा एक महीने तक 4 राशियों को मिलने…और पढ़ें

सूर्य गोचर से मीन राशि में बना चतुर्ग्रही योग
हाइलाइट्स
- सूर्य गोचर से 4 राशियों को लाभ होगा.
- वृषभ राशि वालों को करियर में प्रगति मिलेगी.
- धनु राशि वालों को सामाजिक दायरा बढ़ेगा.
सूर्य 14 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर कर चुके हैं. मीन राशि में सूर्य के आने पर चतुर्ग्रही योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, दरअसल मीन राशि में पहले से बुध, शुक्र, राहु ग्रह विराजमान हैं और सूर्य के आने से मीन राशि में चार ग्रहों की युति बन रही है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिन यानी एक महीने तक रहते हैं, इसके बाद वह राशि परिवर्तन कर जाते हैं. सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं, तब इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. सूर्य के इस गोचर से 4 राशि वालों को नौकरी व कारोबार में जमकर फायदा होगा और समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. आइए जानते हैं सूर्य के गोचर से किन किन राशियों को फायदा होगा.
सूर्य गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर कर चुके हैं. इस दौरान आप सभी तरह की सुख सुविधा का आनंद लेंगे और आपकी प्रसन्नता में वृद्धि भी देखने को मिलेगी. नौकरी करने वालों के अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे और करियर में अच्छी प्रगति और उन्नति होगी. व्यापारियों की बनाई गईं योजनाएं सफल होंगी, जिससे उच्च मुनाफा कमा सकते हैं. साथ ही अधिक से अधिक पैसों की बचत भी कर पाएंगे. पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय रिश्ते बने रहेंगे.
सूर्य गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी राशि से नौवें भाव में गोचर कर चुके हैं. इस दौरान सेहत अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहने से जरूरी चीजों पर फोकस बना रहेगा. नौकरी पेशा जातकों को इस अवधि में अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसकी वजह से करियर मजबूत होगा और आमदनी भी बढ़ेगी. धन के मामले में यह गोचर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा, धन की अच्छी बचत कर पाएंगे और भूमि की खरीदारी भी कर सकते हैं. इस राशि के छात्रों की सूर्य गोचर से एकाग्रता में भी वृद्धि होगी.
सूर्य गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
सूर्य आपकी राशि से पांचवे भाव में गोचर कर चुके हैं. इस दौरान काम पर अधिक से अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे और आपकी समझदारी में वृद्धि भी होगी. जीवनसाथी के साथ अगर वाद विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो जाएगा और रिश्ते मजबूत होंगे और एक दूसरे का सहयोग भी करेंगे. नौकरी व व्यापार करने वालों के कार्यक्षमता में इजाफा होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. गोचर काल में दोस्तों और प्रियजनों का हर समय साथ मिलेगा और आपके कई कार्य इनकी मदद से पूरे भी होंगे.
सूर्य गोचर का धनु राशि पर प्रभाव
सूर्य ग्रह आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान परिजनों का पूरा साथ मिलेगा और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा. इस अवधि में घर पर कई शुभ कार्य संपन्न होंगे और खुशियों में वृद्धि भी होगी. भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और मकान व वाहन खरीदने की आपकी इच्छा भी पूरी होगी. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और ससुराल पक्ष के लोगों का पूरा साथ मिलेगा. गोचर काल में आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और आपके आसपास का माहौल अच्छा रहेगा.
March 14, 2025, 14:42 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/sun-transit-in-pisces-make-chaturgrahi-yog-taurus-cancer-scorpio-sagittarius-rashi-will-get-many-benefits-up-to-thirty-days-surya-ka-meen-rashi-me-gochar-9101164.html