Home Astrology Tula Rashifal : आज होगा धन का अचानक लाभ, डूबा पैसा मिलेगा...

Tula Rashifal : आज होगा धन का अचानक लाभ, डूबा पैसा मिलेगा वापस, वाणी पर रखें नियंत्रण नहीं तो टूटेंगे रिश्ते

0
8


Last Updated:

Tula Rashifal : पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा के अनुसार, शनिवार, 11 जनवरी 2025, तुला राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा. उन्होंने कहा कि दिनभर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी है, वरना गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं…और पढ़ें

X

तुला

तुला राशि के जातक आज पहने इस रंग के कपड़े

Tula Rashifal : रोजाना राशिफल को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी रहती है. आज शनिवार को तुला राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी. अचानक धन लाभ के साथ डूबा हुआ पैसा वापस मिलेगा. हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशानी का कारण बन सकती हैं. कुछ आसान उपायों को अपनाने से दिन को और बेहतर बनाया जा सकता है.

अचानक धन लाभ के साथ डूबा पैसा मिलेगा वापस
पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा के अनुसार, शनिवार, 11 जनवरी 2025, तुला राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा. उन्होंने कहा कि दिनभर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी है, वरना गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. आज का दिन पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बहुत अच्छा रहेगा. परीक्षा की तैयारी में लगन और मेहनत के साथ सफलता मिलेगी।

कामकाज में मिलेगी सफलता
आर्थिक दृष्टि से यह समय लाभकारी रहेगा. कार्यक्षेत्र में परिश्रम से सफलता और सम्मान मिलेगा. व्यापार में बड़े फैसलों में सफलता मिलेगी और प्रतिष्ठित व्यापारियों से मुलाकात होगी. साथ ही, कहीं पर डूबा हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है.

अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि, प्रेम प्रसंग में सावधानी जरूरी है. रिश्तों में खटास और वाद-विवाद से बचें. पति-पत्नी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है, जिससे आलस्य बढ़ेगा और काम में मन नहीं लगेगा.

आचार्य बंशीधर झा ने बताया कि तुला राशि के जातक आज इन उपायों को अपनाएं:
1. रात में सोने से पहले दूध और हल्दी का सेवन करें.
2. सुबह गुनगुना पानी पिएं.
3. शनि मंदिर में जाकर शनि चालीसा का पाठ करें और तिल के तेल का दीपक जलाएं.
4. काले रंग के वस्त्र धारण करें.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-tula-rashifal-libra-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-control-on-words-local18-8952929.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here