Last Updated:
Weekly Horoscope 26 January to 1 February 2026: जनवरी का अंतिम सप्ताह मकर राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला तो कुंभ और मीन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा. इस सप्ताह मकर राशि वालों को करियर-कारोबार के लिए किए गए प्रयास में अपेक्षा से कम फल की प्राप्ति होगी, जिसके चलते मन थोड़ा खिन्न रहेगा. कुंभ राशि वालों को नियम-कानून तोड़ने या फिर किसी भी प्रकार का झूठ बोलने से बचना चाहिए अन्यथा आपको अपयश झेलना पड़ सकता है. मीन राशि वाले इस सप्ताह बिजनेस से जुड़े लोग कारोबार को आगे बढ़ाने और मनचाहा लाभ की प्राप्ति के लिए भरसक प्रयास करेंगे, जिसका उन्हें सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 26 January to 1 February 2026
मकर राशि वालों के लिए जनवरी का अंतिम सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. नौकरीपेशा वालों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ गिर सकता है, जिसे समय पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा. करियर-कारोबार के लिए किए गए प्रयास में अपेक्षा से कम फल की प्राप्ति होगी, जिसके चलते मन थोड़ा खिन्न रह सकता है. उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों को मनचाही मुराद पूरा करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बात को लेकर कुटुंब में कलह का वातावरण बना रह सकता है. इस दौरान पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं. संतान अथवा जीवनसाथी से जुड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी. इस दौरान कार्य विशेष में मनचाही सफलता या फिर निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं का मन मुताबिक हल ना निकलने पर आपके मन में पलायन की इच्छा जगेगी. हालांकि आपको ऐसा करने से बचना होगा क्योंकि आंख मूंद लेने से बिल्ली नहीं भागती. आपको अपने हिस्से में आई जिम्मेदारी का खुद ही निर्वहन करना होगा. रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए सगे-संबंधियों के दुख-दर्द में शामिल हों और चुगली करने वाले रिश्तेदारों से दूरी बनाए रखें. अगर आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको इसमें जल्दबाजी दिखाने की बजाय सही समय आने का इंतजार करना उचित रहेगा.
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 4
कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 26 January to 1 February 2026
कुंभ राशि वालों के लिए जनवरी का अंतिम सप्ताह सामान्य फल देने वाला साबित होगा. सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. इस दौरान आपके सामने कुछ एक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं. हालांकि खर्च के साथ-साथ विभिन्न स्रोतों से धन की आवक भी बनी रहेगी. सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है. हालांकि ऐसा करते समय आपको कागज संबंधी कार्य बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा एक छोटी सी भूल आपके लिए भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है.
सप्ताह के मध्य में आपको नियम-कानून तोड़ने या फिर किसी भी प्रकार का झूठ बोलने से बचना चाहिए अन्यथा आपको अपयश झेलना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों के मन में इस दौरान आजीविका के क्षेत्र में बदलाव करने का ख्याल आ सकता है, लेकिन उन्हें ऐसा कोई भी कदम जल्दबाजी या भावना में बहकर उठाने से बचना चाहिए. अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो इस सप्ताह किसी भी प्रकार के जोखिम भरे निवेश से बचें. पर्सनल रिलेशन की बात करें तो इस सप्ताह आपको स्वजनों की शिकवा-शिकायत झेलनी पड़ सकती है.
पूर्व में किसी व्यक्ति के लिए आपके द्वारा कहे गए शब्द आपकी शर्मिंदिगी का कारण बन सकते हैं. लव रिलेशन में उतावलेपन से बचें और अपने पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें. सुखी दांपत्य जीवन के लिए अपने व्यस्त शेड्यूल में से कुछ समय जीवनसाथी और कुटुंब के लिए जरूर निकालें.
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 1
मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 26 January to 1 February 2026
मीन राशि वालों के लिए जनवरी का अंतिम सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा. इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा. कार्यक्षेत्र में आपके उपर सीनियर की पूरी कृपा बनी रहेगी. इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है. यह सप्ताह पत्रकारिता से जुड़े लोगों, लेखन एवं शोध कार्य करने वालों के लिए अत्यधिक शुभ साबित होगा. उन्हें कार्य विशेष के लिए समाज में सम्मानित किया जा सकता है. बिजनेस से जुड़े लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने एवं मनचाहा लाभ की प्राप्ति के लिए भरसक प्रयास करेंगे, जिसका उन्हें सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा. उनकी दैनिक आय बढ़ेगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे.
बाजार में उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. अगर आप विदेश में जाकर बसने अथवा वहां पर उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत थे तो आपकी इस सप्ताह यह कामना पूरी हो सकती है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है. इस दौरान आपके आसपास इष्ट-मित्रों का जमावड़ा बना रहेगा. स्वजनों के साथ पनपी गलतफहमियां संवाद के जरिए दूर होंगी. माता-पिता, गुरु आदि की आप पर विशेष कृपा बरसेगी. अगर आप अभी तक सिंगल थे तो इस सप्ताह आपके जीवन में किसी प्रिय व्यक्ति की इंट्री हो सकती है या फिर आपका विवाह तय हो सकता है. लव लाइफ में अनुकूलता बनी रहेगी. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा.
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
भाग्यशाली अंक: 1
About the Author
चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/weekly-horoscope-makar-kumbh-meen-zodiac-sign-saptahik-rashifal-26-january-to-1-february-2026-monday-to-sunday-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-ws-kl-10108775.html
