Home Astrology Weekly Lucky Numerology: अप्रैल का यह सप्ताह इन 5 मूलांक वालों के...

Weekly Lucky Numerology: अप्रैल का यह सप्ताह इन 5 मूलांक वालों के लिए लकी, गणेशजी की कृपा से बल, बुद्दि व ज्ञान में होगी वृद्धि

0
4


Weekly Lucky Numerology 14 to 20 April 2025: अंक शास्त्र की साप्ताहिक गणना के अनुसार, 14 से 20 अप्रैल तक 5 मूलांक वालों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई फायदे मिलने वाले हैं. दरअसल इस सप्ताह की शुरुआत में सूर्य मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं. वहीं मीन राशि में शुक्र, बुध, राहु, शनि ग्रह की युति भी बन रही है. जिससे लक्ष्मी नारायण योग, मालव्य राजयोग, त्रिग्रही योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इन मूलांक वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे. साथ ही इस सप्ताह संकष्टी चतुर्थी का पर्व भी मनाया जाएगा, जिससे इन मूलांक वालों पर प्रथम पूज्य गणेशजी की कृपा भी रहेगी. अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, अप्रैल का यह सप्ताह मूलांक 1, मूलांक 3, मूलांक 4, मूलांक 7 और मूलांक 8 वालों के लिए शुभ रहने वाला है. आइए जानते हैं अप्रैल का यह सप्ताह इन मूलांक वालों के जीवन में क्या बदलाव लेकर आने वाला है…

मूलांक 1 (14 से 20 अप्रैल)
अप्रैल का यह सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) मूलांक 1 वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्यदेव हैं और सूर्यदेव इस सप्ताह मेष राशि में गोचर करने वाले हैं, जिससे इन मूलांक वालों के यश और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. साथ ही प्रफेशनल लाइफ में इस मूलांक के जातकों को उत्साह और प्रेरणा मिलेगी. आप पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में आत्मविश्वासी बनेंगे, जिससे बड़े से बड़े निर्णय भी आसानी से ले पाएंगे और प्रभावशाली तरीकों से काम भी करेंगे. इस मूलांक वाले जो सिंगल हैं, इस सप्ताह उनकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे दोबारा मिलने का विचार भी बना सकते हैं.

मूलांक 3 (14 से 20 अप्रैल)
अप्रैल का यह सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) मूलांक 3 वालों के लिए शुभ रहने वाला है. इस मूलांक के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं, जो मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे इस मूलांक वालों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत ज्यादा आक्रमक भी रहेंगे. अगर आपका कोई बहुत जरूरी काम अटका हुआ है तो इस सप्ताह पूरा होने की संभावना बन रही है. इन मूलांक वालों को खुद का बिजनस शुरू करने का मौका मिलेगा और किसी विशेषज्ञ की मदद भी मिलेगी, जिससे अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं. वहीं नौकरी पेशा जातकों की बात करें तो इस सप्ताह उनके काम को पहचान मिल सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा.

मूलांक 4 (14 से 20 अप्रैल)
मूलांक 4 के स्वामी स्वयं राहु हैं, जो फिलहाल शनिदेव के साथ मीन राशि में विराजमान हैं. मूलांक 4 वालों के लिए इस सप्ताह सुख-संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है. नौकरी पेशा जातकों की बात करें तो इस सप्ताह आपको नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपके करियर में उन्नति होगी और बॉस भी आपके काम से काफी खुश नजर आएंगे. परिवार में अगर कोई परेशानी चल रही है तो इस सप्ताह वह परेशानी दूर होगी और समाज में आपका सम्मान भी बढ़ेगा. मूलांक 4 वाले इस सप्ताह दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे काफी खुश नजर आएंगे.

मूलांक 7 (14 से 20 अप्रैल)
अप्रैल का यह सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) मूलांक 7 वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. मूलांक 7 वाले इस सप्ताह कई काम करने में माहिर होंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि भी होगी. व्यापार करने वालों को इस सप्ताह कई फायदा मिलने के आसार बन रहे हैं, जिससे बाजार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और बिजनस में अच्छी वृद्धि भी होगी. अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो इस सप्ताह आपकी सेहत में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा. वहीं जो लोग खुद का मकान या फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं.

मूलांक 8 (14 से 20 अप्रैल)
अप्रैल का यह सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) मूलांक 8 वालों के लिए लकी रहने वाला है. इस मूलांक वालों के खर्चों में कमी देखने को मिलेगी और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे. बीते समय में जो छात्र पढ़ाई-लिखाई में समस्याओं का सामना कर रहे थे, उनकी ये समस्याएं इस सप्ताह दूर हो चुकी होंगी. लव लाइफ की बात करें तो पहले की तुलना में रिश्ते और भी अधिक प्रेमपूर्ण और मधुर होंगे. साथ ही माता-पिता के साथ यादगार लम्हे बिताने का मौका भी मिलेगा. नौकरी व व्यापार करने वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाले हैं, इस सप्ताह आपको लाभ के कई अवसर मिलेंगे और अधिकारियों से भी संबंध अच्छे रहेंगे.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/weekly-lucky-numerology-prediction-from-14-to-20-april-2025-saptahik-lucky-ank-rashifal-malavya-yog-will-be-lucky-for-these-five-numerology-9170911.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version