Agency:NEWS18DELHI
Last Updated:
Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में भक्त पूरे दिन का उपवास रखते हैं. ऐसे में ऊर्जा बनाए रखना कम चुनौती नहीं. कुछ चीजें इसमें आपकी मदद कर सकती हैं. इनका सेवन गुणकारी है.
महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये फलहार पूरे दिन बनी रहेगी ताजगी
हाइलाइट्स
- महाशिवरात्रि पर उपवास में ताजगी बनाए रखें.
- ताजे फलों का रस पीना फायदेमंद है.
- सेब और पपीता पाचन में मदद करते हैं.
दिल्ली. महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन भक्त पूरे दिन उपवासी रहते हुए रात्रि में शिव के मंत्रों का जप करते हैं. हालांकि उपवासी होने के बावजूद महाशिवरात्रि के व्रत में ताजगी बनाए रखना और थकान महसूस न करना एक चुनौती हो सकता है. लेकिन यदि सही आहार लिया जाए तो ये दिन आरामदायक और उर्जा से भरपूर बन सकता है. महाशिवरात्रि के व्रत में फलहार या विशेष आहार का सेवन किया जाता है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है और थकान महसूस नहीं होती. कुछ ऐसी चीजें जिनका सेवन व्रत के दौरान किया जा सकता है.
ताजा रस
व्रत के दौरान पानी और ताजे फलों के रस का सेवन करना जरूरी है. ये शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. ताजे फलों के रस में पोषण भी अधिक होता है.
फल
सेब में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को ताजगी प्रदान करते हैं और पाचन में मदद करते हैं. सेब का सेवन पूरे दिन हल्का और पोषक रहता है. इसके अलावा पपीता पाचन में मदद करता है और इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है. पपीता का सेवन व्रत में ताजगी बनाए रखने के लिए फायदेमंद है.
पकौड़े
व्रत में अगर आप कुछ नमकीन खाना चाहते हैं तो सिंघाड़े या कुट्टू के आटे की पकौड़ी खा सकते हैं. इससे पूरियां भी बनाई जा सकती हैं. कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी स्वादिष्ट होती है और आप इसे मेहमानों को भी खिला सकते हैं.
सेंधा नमक और आलू
महाशिवरात्रि पर सबसे फेमस व्रत का खाना सेंधा नमक और आलू है. आप इस व्रत पर इस आलू के साथ कुट्टू के आटे की पूरी बना कर भी खा सकते हैं. सुबह चाय के साथ भी इसे खाया जा सकता है.
February 19, 2025, 21:54 IST
Mahashivratri : ये आहार व्रत में बनाए रखेंगे ताजगी, नहीं फील होगी थकान
