Agency:Bharat.one Uttarakhand
Last Updated:
Dehradun Food: मोनू प्रजापति ने Bharat.one से कहा कि छोले कुलचे आज का खानपान नहीं है बल्कि यह बहुत पुराना है. दिल्ली और यूपी में तो आसानी से छोले कुलचे मिल जाते हैं लेकिन देहरादून में अब ज्यादातर लोग इसका काम नहीं…और पढ़ें
एक प्लेट की कीमत 50 रुपये है.
देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को स्वाद का हब कहा जाता है क्योंकि यहां अलग-अलग तरह की चीजों का स्वाद हर गली में मिल जाता है. राजधानी में कई तरह के स्ट्रीट फूड लोगों के पेट से दिलों में उतर जाते हैं. ऐसे ही हैं मोनू प्रजापति के बटर कुलचे, जिन्हें चटपटे नींबू, प्याज, मिर्च और उनके अपने मसाले से तैयार किया जाता है और मालू के पत्ते पर परोसा जाता है. अपने पिता से यह हुनर सीखने के बाद मोनू ने इसे ही रोजी-रोटी का जरिया बना लिया. उनके लाजवाब स्वाद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी कार्ट से पूर्व सांसद तरुण विजय भी छोले कुलचे खाते हैं.
राजधानी देहरादून के डांडीपुर के रहने वाले मोनू प्रजापति ने Bharat.one से कहा कि छोले कुलचे आज का खानपान नहीं है बल्कि यह बहुत पुराना है. दिल्ली और यूपी में तो आसानी से छोले कुलचे मिल जाते हैं लेकिन देहरादून में अब ज्यादातर लोग इसका काम नहीं करते हैं. उनके पिता छोले चाट का ठेला लगाया करते थे. उनके बाद उनके बड़े भाई छोले कुलचे बनाकर परोसने लगे. वह भी अपने भाई के साथ हाथ बंटाने लगे. मोनू ने 20 साल की उम्र से छोले कुलचे बनाने की शुरुआत की थी और पिछले 10 सालों से वह पलटन बाजार की घोसी गली में अपना ठेला लगा रहे हैं.
पूर्व सांसद तरुण विजय को पसंद छोले कुलचे
मोनू ने कहा कि अन्य लोग रिफाइंड आदि से कुलचे बनाते हैं लेकिन वह शुद्ध मक्खन का उपयोग करके पहले कुलचे सेंकते हैं, उसके बाद उबले हुए छोलों में कटे हुए हरी मिर्च ,प्याज और टमाटर के साथ ही अपने घर पर तैयार किया हुआ मसाला इसमें डालते हैं. उसके ऊपर नींबू निचोड़कर इन्हें मिक्स करते हैं और मालू के पत्ते पर लजीज छोले कुलचे परोसते हैं. उनके ठेले पर दूर-दूर से लोग आते हैं. मोनू बताते हैं कि पूर्व सांसद तरुण विजय भी अक्सर उनके यहां छोले कुलचे खाने के लिए आते हैं. उन्हें उनके हाथ का स्वाद ही पसंद है. एक बार पूर्व सांसद के घर पर छोले कुलचे भेजे गए थे, जब पूर्व उप-प्रधानमंत्री एलके आडवाणी उनके यहां आए थे, तो उन्होंने भी उनके छोले कुलचे खाए थे.
कहां ले सकते हैं छोले कुलचे का स्वाद?
अगर आप भी राजधानी देहरादून के रहने वाले हैं और आपको भी छोले चाट के साथ मुलायम कुलचे खाने का शौक है, तो आपको पहले घंटाघर आना होगा. यहां से आप घोसी गली जा सकते हैं, जहां गोगावीर की माणी मंदिर के पास ही मोनू प्रजापति की कार्ट लगती है. आपको ₹50 में दो कुलचे और छोले का स्वाद मिल जाएगा.
Dehradun,Uttarakhand
February 19, 2025, 23:14 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-monu-prajapati-serving-tasty-chole-kulche-former-mp-tarun-vijay-loves-the-taste-local18-9040583.html
