Hidden heart cake recipe : फरवरी आते ही हवा में एक रोमांस की खुशबू फैल जाती है. ऐसे में हर वक्त मन करता है कि अपने ‘लव’ के लिए कुछ स्पेशल किया जाए. अगर आप भी अपने पार्टनर के लिए वैलेंटाइन डे स्पेशल करने के मूड में हैं तो क्यों न वैलेंटाइन स्पेशल केक बनाया जाए! वैलेंटाइन डे के इस खास मौके के लिए हम लाए हैं ‘हिडन हार्ट केक’ की रेसिपी, जो बेहद रोमांटिक रेसिपी है. बाहर से यह एक साधारण चॉकलेट केक की तरह दिखता है, लेकिन इसकी असली खूबसूरती इसे काटने पर नजर आती है.
आप इसे जितनी बार काटते हैं, इसके हर स्लाइस के अंदर छिपा हुआ ‘लाल रंग का दिल’ चेहरे पर स्माइल लाने काम करता है. तो चलिए जानते हैं, घर पर वैलेंटाइन डे पर किस तरह यह स्पेशल सरप्राइज केक बनाया जाए.
हिडन हार्ट केक (Hidden Heart Cake Recipe) बनाने का तरीका-
सामग्री (Ingredients):
लाल दिल वाले केक (Inner Heart) के लिए-
मक्खन (Unsalted Butter): 175 ग्राम (नरम किया हुआ)
चीनी (Caster Sugar): 175 ग्राम
अंडे: 3 बड़े
मैदा (Self-raising flour): 140 ग्राम (छानकर)
बेकिंग पाउडर: ½ छोटा चम्मच
कोको पाउडर: 3 बड़े चम्मच
पिसा हुआ बादाम (Ground Almond): 85 ग्राम
दूध: 100 मिली
वैनिला एक्सट्रैक्ट: 1.5 छोटे चम्मच
लाल फूड कलर: 28 मिली (बोतल) या ½ छोटा चम्मच जेल कलर
बाहरी सफेद केक के लिए:
मक्खन: 175 ग्राम
चीनी: 175 ग्राम
अंडे: 3 बड़े
मैदा: 140 ग्राम
बेकिंग पाउडर: ½ छोटा चम्मच
पिसा हुआ बादाम: 85 ग्राम
दूध: 100 मिली
वैनिला एक्सट्रैक्ट: 1.5 छोटे चम्मच
(नोट: इस हिस्से में कोको पाउडर और लाल रंग का इस्तेमाल नहीं होगा)
3. चॉकलेट आइसिंग (ऊपरी परत) के लिए-
डार्क चॉकलेट: 200 ग्राम (बारीक कटी हुई)
डबल क्रीम: 100 मिली
मक्खन: 50 ग्राम
पिंक स्प्रिंकल्स (सजावट के लिए): इच्छाशक्ति अनुसार
बनाने की विधि-
स्टेप 1: लाल दिल वाला केक बनाएं-
ओवन को 160°C पर गर्म करें और एक लोफ टिन (Loaf Tin) को ग्रीस कर लें.
175 ग्राम मक्खन और 175 ग्राम चीनी को फ्लफी होने तक फेंटें.
इसमें 3 अंडे डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
अब मैदा, बेकिंग पाउडर, बादाम और कोको पाउडर को छानकर इसमें डालें.
100 मिली दूध, 1.5 चम्मच वैनिला और लाल रंग डालकर अच्छे से मिलाएं.
इसे 1 घंटे 10 मिनट तक बेक करें.
ठंडा होने पर केक को 4 सेमी के टुकड़ों में काटें और ‘हार्ट कटर’ से दिल के आकार निकाल लें.
स्टेप 2: बाहरी केक का मिश्रण तैयार करें-
ऊपर दी गई विधि को दोहराते हुए फिर से केक का मिश्रण बनाएं, लेकिन इस बार इसमें कोको पाउडर और लाल रंग न डालें. तैयार लोफ टिन में 3/4 मिश्रण डालें.
स्टेप 3: दिल को ऐसे छुपाएं (Hiding the Heart)-
लाल रंग के दिल वाले टुकड़ों को एक लाइन में कसकर बैटर के बीच में दबाकर रखें. बाकी बचा हुआ सफेद बैटर इनके ऊपर डाल दें ताकि दिल पूरी तरह ढक जाएं. इसे 1 घंटे तक बेक करें और पूरी तरह ठंडा होने दें.
स्टेप 4: चॉकलेट आइसिंग और सजावट
आइसिंग की सभी सामग्रियों को हल्की आंच पर गर्म कर मिलाएं. ठंडा होने पर इसे केक के ऊपर फैलाएं और पिंक स्प्रिंकल्स से सजाएं. आपका शानदार ‘हिडन हार्ट केक’ तैयार है! इस तरह आप कई डिजाइन्स बना सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-valentine-day-special-hidden-heart-cake-recipe-for-boyfriend-to-surprise-him-follow-step-by-step-hindi-ws-l-10151336.html
