Last Updated:
Delhi Aerocity Sankat Mochan Hanuman Mandir : दिल्ली के एयरोसिटी में संकट मोचन हनुमान मंदिर दक्षिण भारत के मदुरई मंदिर जैसा है. यहां हनुमान जी, साईं बाबा और राधा रानी के दर्शन होते हैं. यहां भक्त भी पूजा दक्षिण भारतीय रीति की तरह करते हैं.
दिल्ली: वैसे तो देश की राजधानी दिल्ली में कई प्राचीन मंदिर हैं, जिनके बारे में अक्सर सभी लोग जानते हैं. जहां पर हर दिन या हर सुबह भक्त दर्शन करने भी जाते हैं, लेकिन दिल्ली में कुछ मंदिर ऐसे भी हैं, जिनके बारे में कम ही लोगों को मालूम है. हालांकि यह मंदिर दिखने में काफी ज्यादा शानदार हैं और दक्षिण भारत के मंदिरों की याद दिला देते हैं. इन्हीं में से एक मंदिर दिल्ली के एयरोसिटी इलाके में भी है, जिसका नाम संकट मोचन हनुमान मंदिर है. आपको बता दें कि इस मंदिर में क्या कुछ ऐसा खास है. जो दक्षिण भारत के मदुरई मंदिर और अन्य मंदिरों की याद दिला देते हैं.
दक्षिण भारत के मंदिरों जैसा है आकार
इस मंदिर की सबसे खास बात तो यह है कि इसे इस तरह से बनाया गया है कि आपको लगेगा कि आप दक्षिण भारत के मदुरई मंदिर में दर्शन कर रहे हैं. क्योंकि इस मंदिर का आर्किटेक्चर पूरा इस तरह से बनाया गया है कि आपको दक्षिण भारत के मदुरई मंदिर और अन्य बड़े मंदिरों की याद आ जाएगी. जो अपने आर्किटेक्चर के लिए जाने जाते हैं. इस मंदिर में घुसते ही प्रवेश द्वार कुक्षी धार से बनाया गया है, जिस तरह से दक्षिण भारत के मंदिरों में मंदिर में घुसने से पहले उसका प्रवेश द्वार होता है. उसके बाद मंदिर के अंदर घुसते ही एक और द्वारा आता है, जिससे आप मंदिर के अंदर मुख्य परिसर में पहुंच जाते हैं.
इस मंदिर में आपको हनुमान जी के अलावा साईं बाबा और राधा रानी का दर्शन मिलेगा. यह मंदिर पूरी तरह से दक्षिण भारत की कलाकृतियों के सम्मेलन से बनाया गया है. यहां की सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर में पूजा भी दक्षिण भारत के रीति-रिवाज के साथ होता है. वहीं, मंदिर में 24 घंटे जो हनुमान चालीसा पढ़ी जाती है. वह भी दक्षिण भारत के अंदाज में ही पढ़ी जाती है.
जानें इस मंदिर में पहुंचने का आसान रास्ता
इस मंदिर तक पहुंचाने का सबसे आसान तरीका मेट्रो से है. इस मंदिर के सबसे नजदीक एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन है. जहां से यह मंदिर कम से कम 10 से 15 मिनट की दूरी पर है. गूगल मैप के सहारे इस मंदिर तक आसानी से पहुंच सकते हैं, लेकिन केवल इन बातों का ध्यान रहे कि यह मंदिर सुबह 6:30 बजे खुल जाता है और फिर सुबह 11:30 बजे ही बंद हो जाता है. उसके बाद यह फिर शाम को 5:00 बजे खुलता है और देर रात 8:00 बजे तक दोबारा बंद हो जाता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
