Last Updated:
Recipe of Anar shikanji: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है. ऐसे में हर रोज घर आते ही कुछ ठंडा पीने का मन करता है. आप एक ऐसी ही शिकंजी घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं जो अनार से बनती है. यह सुनने में भले ही अजीब लग…और पढ़ें

अनार शिकंजी 5 मिनट में तैयार हो जाती है (Image-Canva)
आपने नींबू की शिकंजी तो खूब पी होगी लेकिन क्या कभी अनार की शिकंजी पी है. इस गुलाबी शिकंजी की बात ही अलग है. इस अनोखी शिकंजी को बनाना बेहद आसान है. यह 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. इस गर्मी के मौसम में इसी शिकंजी को ट्राई करें. यह टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है.
अनार शिकंजी बनाने के लिए सामग्री:
1 कप अनार
10 पुदीने के पत्ते
1/2 कप बर्फ
2 चम्मच भुना हुआ जीरा
2 चम्मच सौंफ का पाउडर
2 चम्मच चाट मसाला
1 चम्मच काला नमक
2 चम्मच नींबू का रस
2 चम्मच चीनी का पाउडर
अनार शिकंजी बनाने की विधि: अनार के दानों और पुदीने की पत्ती को ग्लास में डालें और इसे पीस लें. इसमें बर्फ को मिला दें. अब शिकंजी के लिए मसाला तैयार करें. एक कटोरी में भुना हुआ जीरा, सौंफ का पाउडर, चाट मसाला और काला नमक डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें. अब इस मसाले को अनार वाले ग्लास में डालें और उसके ऊपर नींबू का रस डालें. इसके बाद चीनी का पाउडर डालें और सबसे अंत में पानी को मिक्स कर दें. अनार शिकंजी तैयार है. इसे नींबू की स्लाइस और अनार के दानों से गार्निश करें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-recipe-of-anar-shikanji-in-hindi-why-it-good-to-drink-in-summer-how-pomegranate-increase-immune-system-and-good-for-digestion-9110025.html
