Last Updated:
आलू बड़ा बनाने के लिए उबले आलू, बेसन, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती और मसाले मिलाकर गोले बनाएं, बेसन बैटर में डुबोकर तेल में तलें, हरी या इमली चटनी के साथ परोसें. तो आइए आज हम आपको इस परेशानी में कुछ मदद कर सकते हैं. आज हम आपको यहां एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, तो झट से तैयार हो जाती है, और इस रेसिपी का नाम है आलू बड़ा.
कई बार नाश्ते और खाने में क्या बनाया जाएं, हम इसी कश्मकश में लगे रहते हैं. तो आइए आज हम आपको इस परेशानी में कुछ मदद कर सकते हैं. आज हम आपको यहां एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, तो झट से तैयार हो जाती है, और इस रेसिपी का नाम है आलू बड़ा. इसको आप आसानी से बना सकते हैं. तो जानिए इसको कैसे बनाया जाता है.
आलू बड़ा रेसिपी
सामग्री:
- आलू – 4 उबले हुए
- बेसन – 1 कप
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
- अदरक – 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
- हल्दी – ¼ चम्मच
- गरम मसाला – ½ चम्मच
- तेल – तलने के लिए
- पानी – बैटर बनाने के लिए
विधि:
- आलू की स्टफिंग तैयार करें
उबले आलू को मैश करें. उसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. छोटे-छोटे गोले बना लें. - बेसन का बैटर तैयार करें
बेसन में नमक, हल्दी और थोड़ा लाल मिर्च पाउडर डालें. पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें ताकि आलू के गोले अच्छे से कोट हो जाएं. - तलना
कढ़ाई में तेल गरम करें. आलू के गोले को बेसन के बैटर में डुबोकर गरम तेल में डालें. मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें. - परोसना
गरमागरम आलू बड़ा को हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ परोसें. चाहें तो ब्रेड के बीच रखकर वड़ा पाव स्टाइल भी बना सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-enjoy-tasty-potato-vada-in-winter-note-down-the-method-of-making-it-ws-ln-9840211.html

















