Last Updated:
Special Sweet Of Bareilly: आपने आज तक कई तरह के समोसे खाए होंगे पर सफेद मक्खन का बना समोसा शायद ही सुना हो. अगर नहीं तो बरेली की इस जगह से इस खास मिठाई का स्वाद लिया जा सकता है.
सफेद मक्खन से बना हुआ समोसा.
हाइलाइट्स
- बरेली में सफेद मक्खन का समोसा मिलता है.
- यह समोसा केवल जनवरी से अप्रैल तक उपलब्ध है.
- समोसे की कीमत ₹50 प्रति पीस है.
बरेली: आप सभी ने समोसे खाए होंगे. समोसे की अलग-अलग वैरायटी भी चखी होगी. पर क्या आपने कभी मिठाइयों में मावे का बना हुआ व्हाइट समोसा खाया है? अगर नहीं खाया तो अब ट्राय कर लें. झुमका सिटी बरेली में ये खास मिठाई खायी जा सकती है. बरेली की बर्फी के साथ झुमका सिटी का ये खास समोसा भी लोगों की पहली पसंद है. बरेली के NH24 बरेली-दिल्ली हाईवे के मिनी बायपास पर किप्प्स स्वीट्स नाम से आउटलेट है. यहां मिठाइयों की विशाल रेंज है, लेकिन यहां आने वाले कस्टमर के लिए आकर्षण का केंद्र है मीठा समोसा.
पचास सालों से बना रहे हैं
किप्प्स के मालिक बताते हैं कि वे पिछले 50 सालों से व्हाइट मक्खन का बना हुआ सफेद समोसा बना रहे हैं, जिसमें केसर, मावा, मिश्री को व्हाइट मक्खन में बर्फ की सिल्ली पर जमा कर यह समोसा तैयार किया जाता है. यह समोसा किलो के हिसाब से नहीं, प्रति पीस ₹50 के हिसाब से आने वाले कस्टमर के लिए उपलब्ध है.
व्हाइट मक्खन का समोसा खाने के लिए कस्टमर दूर-दूर से आते हैं और हमसे पैक कराकर घर भी ले जाते हैं. लेकिन यह समोसा जनवरी से लेकर अप्रैल तक ही मिलता है. गर्मियों में मक्खन पिघलने से यह समोसा मेल्ट होने की परेशानी के चलते ग्राहकों को स्टोर पर आकर ही इस समोसे का आनंद लेना होता है.
बाबा ने बनाया सफेद समोसा
यह सफेद मक्खन से बना हुआ समोसा किप्प्स स्वीट्स के मालिक और उनके बाबा जी ने बनाया था और इसको मार्केट में उतारा. तब से अब तक मावे का बना हुआ व्हाइट समोसा, लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. इसे खाने के लिए लोग दूर-दराज से यहां आते हैं.
क्या कहना है ग्राहकों का
एक ग्राहक ने Bharat.one से खास बातचीत में बताया कि वे पिछले 10–15 सालों से शॉप पर आकर सफेद मक्खन से बना हुआ समोसा खाते आ रहे हैं. उनके परिवार को यह समोसा खाना काफी पसंद है. ₹50 प्रति पीस यह समोसा खाने के लिए काफी लंबी लाइन लगाकर लोग यहां आते हैं. इसका स्वाद लाजवाब है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-white-butter-samosa-made-with-mawa-dry-fruits-kesar-unique-in-taste-people-crazy-for-it-local18-9178963.html
