Last Updated:
इमली कैंडी घर पर इमली, गुड़, चीनी, काला नमक, जीरा पाउडर से बनती है. यह पाचन सुधारती है और बच्चों-बड़ों में लोकप्रिय है. स्टिक या गोले बनाकर स्टोर करें. इमली कैंडी बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आती है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को लुभाता है और इसे घर पर बनाना बेहद आसान है.
हम सभी ने अपने बचपन में कई चीजें खाईं हैं, और लगभग सभी लोगों ने इमली या इमला कैंडी तो खाई ही होगी. ऐसा हो ही नहीं सकता कि ये नहीं खाई हो. इमली और बेर की गुठली के स्वाद का चूरन जरूर खाया होगा. इमली कैंडी बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आती है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को लुभाता है और इसे घर पर बनाना बेहद आसान है. आइए जानें इसकी रेसिपी.
इमली कैंडी बनाने की विधि
सामग्री:
- इमली – 250 ग्राम (बीज निकालकर)
- गुड़ – 150 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
- चीनी – 2 टेबलस्पून
- काला नमक – 1 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून (वैकल्पिक)
- जीरा पाउडर – 1 टीस्पून
- तेल – हल्का सा (हाथों पर लगाने के लिए)
बनाने का तरीका:
- इमली को भिगोएं
इमली को हल्के गुनगुने पानी में 15 मिनट भिगोकर नरम कर लें. फिर बीज पूरी तरह निकाल दें. - मिश्रण तैयार करें
इमली को मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें. इसमें गुड़, चीनी, काला नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर फिर से पीस लें. - गाढ़ा करें
इस मिश्रण को एक नॉन-स्टिक पैन में डालें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं जब तक यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए. - कैंडी का आकार दें
हाथों पर हल्का तेल लगाएं. मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर छोटे-छोटे गोले या स्टिक का आकार दें. - सुखाएं और स्टोर करें
इन्हें प्लेट में रखकर 1-2 घंटे हवा में सुखाएं. फिर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.
फायदे:
- इमली पाचन सुधारती है और भूख बढ़ाती है.
- गुड़ शरीर को ऊर्जा और गर्माहट देता है.
- मसाले स्वाद और हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-tamarind-candy-is-loved-by-everyone-from-children-to-adults-learn-how-to-make-it-ws-ln-9815123.html
